Abhijit Dipke CJP Protest
Abhijit Dipke CJP Protest: दिल्ली फतह करने के बाद अब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने अपने अगले पड़ाव की तैयारी शुरू कर दी है. संगठन के अध्यक्ष अभिजीत दीपके ने संकेत दिया है कि दिल्ली के बाद उनका अभियान यहीं रुकने वाला नहीं है. अगला आंदोलन कहां और किस मुद्दे पर होगा, इसका खाका भी तैयार किया जा चुका है.
अभिजीत दीपके ने यह बात जंतर-मंतर पर धरना स्थल के दौरान कही. वहां मौजूद एक लड़की ने उनसे अगले प्रदर्शन के बारे में पूछा. इसके जवाब में दीपके ने कहा कि संगठन ने आगे की रणनीति बना ली है.
कहां पड़ाव डालेंगे दीपके?
सीजेपी अध्यक्ष अभिजीत दीपके ने कहा है कि दिल्ली के बाद अब उनका अगला आंदोलन बिहार में होगा.
लड़की – भैया बिहार से सम्राट चौधरी को हटा दो उसने अनपढ़ गवार ने हमारे बिहार को बर्बाद कर रखा है
अभिजीत दीपके – मैं बहुत पहले से कह रहा हूं यहां से खत्म करने के बाद मेरा पहला जो इवेंट होगा बिहार के पटना गांधी मैदान में होगा। pic.twitter.com/IT6omtyKb8
— Rupali Gautam (@Rupali_Gautam19) July 25, 2026
दरअसल जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान एक लड़की ने मंच पर मौजूद दीपके से सम्राट चौधरी के बारे में पूछा. लड़की ने कहा कि बिहार से सम्राट चौधरी को भी हटा दो. उन्होंने हमारे बिहार को बर्बाद कर दिया है. लड़की आगे कहती है कि उन्हें बीजेपी ने कुर्सी पर बैठाया है, जबकि जनता ने उन्हें नहीं चुना था.
लड़की के सवाल पर अभिजीत दीपके ने जवाब दिया,
ये मैंने बहुत दिनों से ये कह रहा हूं कि ये प्रोटेस्ट खत्म होने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी का जो पहला इवेंट होगा वो बिहार के पटना में ही होगा.
जल रहा बिहार
NEET पेपर लीक, छात्रों पर लाठीचार्ज सहित कई मामलों को लेकर शनिवार को बिहार बंद किया गया था. बंद के दौरान कई जिलों में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी झड़प देखने को मिली.
बिहार के सिवान में प्रदर्शनकारियों की तरफ से किये गए पथराव में एसपी पूरन झा घायल हो गए, जिसको लेकर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग कर दी. करीब 10 राउंड फायरिंग की वजह से माहौल बेहद गर्म हो गया. वहीं छपरा में भी छात्रों का उग्र रूप देखने को मिला. वहां गुस्साई भीड़ ने पुलिस की एक गाड़ी को आग के हवाले कर दिया.
ये भी पढ़ें- ‘जंग अभी जारी है…’ जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह से मिला CJP का डेलीगेशन
छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन में शामिल हुए पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. पुलिस स्थिति पर काबू रखने के लिए लगातार निगरानी कर रही है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


