Bharat Express DD Free Dish

‘यह जीत कारगिल के शूरवीरों की…! भारतीय सेना के जवान का बॉक्सिंग रिंग में भौकाल, चित हुआ पाकिस्तान

कारगिल विजय दिवस के मौके पर भारतीय सेना के मुक्केबाज जादुमणि सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पाकिस्तान के सुमामा रहमान को 5-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. जीत के बाद उन्होंने यह ऐतिहासिक मुकाबला कारगिल के शहीदों और भारतीय सैनिकों को समर्पित करते हुए गोल्ड मेडल जीतने का संकल्प दोहराया.

Kargil Day Special CWG 2026: ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 से भारत के लिए एक बेहद गर्व करने वाली और पाकिस्तान को आईना दिखाने वाली बड़ी खबर सामने आई है. दरसल 26 जुलाई यानी ‘कारगिल विजय दिवस’ के पावन मौके पर भारतीय सेना के जांबाज मुक्केबाज जादुमणि सिंह ने बॉक्सिंग रिंग के भीतर पाकिस्तान के बॉक्सर सुमामा रहमान को एकतरफा अंदाज में 5-0 से धोकर क्वार्टर फाइनल में धमाकेदार एंट्री कर ली है.

सरहद से लेकर खेल के मैदान तक पाकिस्तान को घुटनों पर लाने की भारत की परंपरा को जारी रखते हुए जादुमणि ने जीत (Jadumani Singh defeated a Pakistani boxer) के बाद गरजते हुए ऐलान किया कि उनकी यह कड़क जीत कारगिल युद्ध के अमर शहीदों और वीर सैनिकों के नाम समर्पित है.

रिंग में बज गया पाकिस्तान का बाजा(Jadumani Singh defeated a Pakistani boxer)

एसईसी सेंटर में जैसे ही भारत और पाकिस्तान का यह महामुकाबला शुरू हुआ, पूरा स्टेडियम ‘भारत माता की जय’ और ‘इंडिया-इंडिया’ के गगनभेदी नारों से गूंज उठा. पहले राउंड में विपक्षी को परखने के बाद भारतीय सेना के जवान जादुमणि सिंह ने आक्रामक रुख अपनाया. जादुमणि के कड़क राइट हैंड पंच और तेज हुक के सामने पाकिस्तानी मुक्केबाज सुमामा रहमान पूरी तरह बेबस नजर आए.

वहीं दूसरे राउंड में जादुमणि का एक ऐसा करारा पंच पाकिस्तानी मुक्केबाज के चेहरे पर पड़ा कि वह बुरी तरह हिला गया और रेफरी को तुरंत मुकाबला रोककर सुमामा को स्टैंडिंग काउंट देना पड़ा. तीसरे राउंड में भी पांचों जजों ने सर्वसम्मति से भारतीय जांबाज के पक्ष में 5-0 से फैसला सुनाया.

 

सेना के जवान जादुमणि का भावुक बयान

रिंग में पाकिस्तान को बुरी तरह धूल चटाने (Jadumani Singh defeated a Pakistani boxer) के बाद भारतीय मुक्केबाज जादुमणि सिंह ने पूरे देश का दिल जीत लिया. खुद भारतीय सेना में कार्यरत जादुमणि ने मुकाबले के तुरंत बाद गर्व से कहा कि आज 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के मौके पर पाकिस्तान के खिलाफ यह जीत मेरे लिए बहुत मायने रखती है. मैं अपनी यह जीत कारगिल युद्ध के अमर नायकों और देश की रक्षा करने वाले वीर जवानों को समर्पित करता हूं. मेरा एकमात्र लक्ष्य ग्लासगो में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतना है.

ये भी पढ़ें- इंफोसिस से Aadhaar तक अब Exam Reform की जिम्मेदारी, कौन हैं नंदन नीलेकणि जो संभालेंगे NEET-JEE का मोर्चा?

प्रीति पवार ने भी मचाया गदर

पाकिस्तान के खिलाफ मिली इस कड़क जीत के साथ-साथ महिलाओं के 54 किलोग्राम वर्ग में भारत की स्टार मुक्केबाज प्रीति पवार ने भी रिंग में अपना गदर मचाया. प्रीति ने मलावी की डेबोरा मटेंजे को दूसरे ही राउंड में ‘रेफरी स्टॉप कॉन्टेस्ट’ (RSC) के जरिए करारी शिकस्त देकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली. अब जादुमणि और प्रीति दोनों ही मुक्केबाज भारत के लिए पक्का मेडल हासिल करने से महज एक जीत दूर हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read