Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

LPG से लेकर GST तक… 1 अगस्त से बदलेंगे कई नियम, जेब पर होगा सीधा असर

Financial Rule Changes: 1 अगस्त से गैस सिलेंडर कीमतों, RBI रेपो रेट, ITR फाइलिंग जुर्माना, SEBI बायबैक और GST नियमों में बड़े बदलाव लागू होंगे.

Financial Rule Changes: हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां एलपीजी सिलेंडर के दाम तय करती हैं. जुलाई में अंतरराष्ट्रीय बाजार में तनाव के चलते कीमतें दबाव में थीं, लेकिन हालात सामान्य होने से उम्मीद है कि अगस्त में घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर सस्ते हो सकते हैं. अगर ऐसा हुआ तो रसोई का खर्च कुछ हल्का होगा.

RBI की बैठक और EMI

3 से 5 अगस्त तक रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बैठक होगी. 5 अगस्त को गवर्नर रेपो रेट पर फैसला सुनाएंगे. रेपो रेट घटा या बढ़ा तो सीधे असर आपके होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन की EMI पर पड़ेगा. साथ ही फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाला ब्याज भी इसी फैसले से तय होगा.

ITR फाइलिंग की समयसीमा

नौकरीपेशा लोगों के लिए ITR फाइल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई थी. अब देर करने वालों को 1000 से 5000 रुपये तक जुर्माना देना होगा. छोटे कारोबारियों और फ्रीलांसर्स के लिए समयसीमा 31 अगस्त है. अगर वे चूकते हैं तो धारा 234F के तहत लेट फीस और बकाया टैक्स पर ब्याज देना पड़ेगा.

शेयर बाजार में बदलाव

1 अगस्त से सेबी ने ओपन मार्केट शेयर बायबैक की अनुमति फिर से दी है. कंपनियां अपनी पेड-अप कैपिटल और फ्री रिजर्व का 15% तक बायबैक कर सकती हैं. इसके अलावा 12 अगस्त को MSCI ग्लोबल इंडेक्स की तिमाही समीक्षा होगी, जिसका असर विदेशी निवेशकों के फैसलों पर पड़ेगा.

बैंकिंग सर्विस चार्ज

बैंकों के सर्विस चार्ज भी इस महीने से बदल सकते हैं. उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने SMS अलर्ट के लिए 30 पैसे प्रति मैसेज चार्ज लगाने का ऐलान किया है. ग्राहकों को अपने बैंक की फीस और चार्ज पहले ही समझ लेना चाहिए ताकि बाद में परेशानी न हो.

GST नियम सख्त

1 अगस्त से GST नेटवर्क ने ई-वे बिल के नियम और सख्त कर दिए हैं. अब ‘बिल-टू/शिप-टू’ ट्रांजैक्शन में ‘शिप-टू’ वाले हिस्से का GSTIN देना जरूरी होगा. साथ ही एक बार चालान बनने के बाद उसमें कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा. कारोबारियों को इन नियमों का पालन करना होगा.

ये भी पढ़ें-जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों पर नहीं चलेगा बुलडोजर, क्या है वजह?

क्यों जरूरी है ध्यान देना?

ये सभी बदलाव सीधे आम आदमी की जेब और कारोबार पर असर डालेंगे. चाहे सिलेंडर की कीमतें हों, EMI का बोझ हो या बैंकिंग चार्ज, हर नियम आपके मासिक बजट को प्रभावित करेगा. इसलिए 1 अगस्त से लागू होने वाले इन बदलावों को समझना और उसके हिसाब से तैयारी करना बेहद जरूरी है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital