Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Delhi: होली के दिन मुंडका में चाकूबाजी, दो लड़कों की मौत, 5 घायल

Delhi: अधिकारी के मुताबिक, कुल सात घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां सोनू और नवीन को मृत घोषित कर दिया गया.

प्रतीकात्मक तस्वीर

दिल्ली के बाहरी इलाके मुंडका में बुधवार को हुए झगड़े में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए. मृतकों की पहचान सोनू और नवीन के रूप में हुई है.

पुलिस के मुताबिक, मुंडका स्थित फ्रेंड्स एन्क्लेव गली नंबर-7 में मारपीट, चाकूबाजी व एक व्यक्ति की मौत के संबंध में पुलिस कंट्रोल रूम में दोपहर 1.36 बजे, 1.42 बजे और 1.47 बजे तीन कॉल आईं.

पुलिस उपायुक्त, बाहरी, हरेंद्र के. सिंह ने कहा कि पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और पाया कि झगड़ा गली नंबर-14 में रहने वाले सोनू और अभिषेक के बीच था. अभिषेक और उसके दोस्तों ने सोनू और बीच-बचाव करने वालों को भी चाकू मारा और मारपीट की. इसके बाद अभिषेक को दबोच लिया और चाकू मार दिया.

उन्होंने कहा कि ये लोग मुंडका इलाके में एक नमकीन कारखाने में मजदूर के रूप में काम कर रहे थे. हमले का प्रारंभिक कारण निर्णायक रूप से स्थापित नहीं किया गया है.

अधिकारी के मुताबिक, कुल सात घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां सोनू और नवीन को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि अभिषेक और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया.

उन्होंने बताया कि अन्य तीन की हालत स्थिर है और नजदीकी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है. डीसीपी ने कहा, अपराध और एफएसएल टीमों को मौके पर बुलाया गया। मामला दर्ज कर लिया गया है.

-आईएएनएस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital