Bharat Express DD Free Dish

NEET PG 2026: 30 अगस्त को होगी परीक्षा, 180 सवाल और बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन समेत लागू किये गए ये 7 बड़े बदलाव

NEET PG 2026 परीक्षा 30 अगस्त को आयोजित होगी. इस बार उम्मीदवारों को मनपसंद परीक्षा शहर, 200 के बजाय 180 सवाल, सिंगल शिफ्ट एग्जाम और बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन जैसी कई नई सुविधाएं मिलेंगी.

NEET PG 2026

NEET PG 2026 (AI IMAGE)

NEET PG 2026: नीट पीजी 2026 (NEET PG 2026) देने वाले लाखों मेडिकल उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने छात्रों की सहूलियत और परीक्षा में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए एग्जाम से ठीक पहले 7 बड़े बदलावों की घोषणा की है. इस बार उम्मीदवारों को न सिर्फ पास का परीक्षा केंद्र मिलेगा, बल्कि परीक्षा का पैटर्न भी हल्का और सुरक्षित किया गया है.

नीट पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त को आयोजित होगी, जिसमें 200 के स्थान पर अब केवल 180 प्रश्न पूछे जाएंगे. पूरी परीक्षा दो अलग पारियों के बजाय अब एक ही ‘सिंगल शिफ्ट’ में पूरी की जाएगी. उम्मीदवारों को अपने राज्य के पास 3 पसंदीदा परीक्षा शहर चुनने का विकल्प मिलेगा, जिसकी जानकारी 3 हफ्ते पहले दी जाएगी. सुरक्षा के लिए आइरिस बायोमेट्रिक और प्रश्नपत्रों का डिजिटल एन्क्रिप्शन लागू रहेगा.

घर के पास सेंटर और समय पर जानकारी (NEET PG New Pattern)

नीट पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त को लगभग 340 शहरों के 1,300 से अधिक केंद्रों पर आयोजित होगी. इस बार उम्मीदवारों को अपने पत्राचार राज्य सहित तीन पसंदीदा परीक्षा केंद्रों का चयन करने का मौका दिया गया है. इससे दूरदराज के राज्यों में जाने की मजबूरी खत्म होगी. इसके अलावा, उम्मीदवारों को परीक्षा से तीन सप्ताह पहले ही आवंटित शहर की जानकारी दे दी जाएगी, जिससे वे यात्रा और रहने की व्यवस्था समय रहते कर सकें.

नया एग्जाम पैटर्न और सिंगल शिफ्ट (NEET PG New Pattern)

नेचुरल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस (NBEMS) ने परीक्षा पैटर्न को छात्रों के अनुकूल बनाया है. अब 210 मिनट में 200 की जगह केवल 180 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे, जिससे छात्रों को प्रति प्रश्न अधिक समय मिलेगा. साथ ही, निष्पक्ष मूल्यांकन और प्रश्नों के कठिनाई स्तर में समानता बनाए रखने के लिए पूरी परीक्षा को दो अलग-अलग पारियों के बजाय केवल एक ही शिफ्ट में आयोजित करने का फैसला लिया गया है.

कड़ा सुरक्षा घेरा और ठगों पर लगाम (Health Ministry NEET PG)

परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आधार और आइरिस-आधारित ऑथेंटिकेशन लागू किया गया है. डिजिटल एन्क्रिप्शन तकनीक से प्रश्नपत्रों को सुरक्षित रखा जाएगा. केंद्रों पर CCTV निगरानी, जैमर और बायोमेट्रिक जांच की सख्त व्यवस्था होगी. स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने उम्मीदवारों को अफवाहों से बचने की सलाह दी है और किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी की रिपोर्ट करने के लिए NBEMS ने एक विशेष ईमेल सुविधा भी शुरू की है.

यह भी पढ़ें-नशा छुड़वाओ और ₹80000 पाओ: युवाओं के लिए शानदार मौका, जानें पूरी डिटेल और कैसे करें आवेदन

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read