Gaurav Akanksha Divorce: टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने कपल गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार चर्चाएं गर्म हैं. हाल ही में तब हर कोई हैरान रह गया जब आकांक्षा ने एक पॉपुलर रियलिटी शो ‘लॉक अप’ के मंच पर अपनी शादी टूटने का बड़ा ऐलान कर दिया. उन्होंने नेशनल टेलीविजन पर यह माना कि वे और गौरव पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं और जल्द ही कानूनी तौर पर तलाक लेने वाले हैं. इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर भूचाल आ गया और फैंस तरह-तरह के कयास लगाने लगे.
TRP के आरोपों पर फूटा गुस्सा
जैसे ही आकांक्षा का यह वीडियो वायरल हुआ कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उन पर सवाल उठाने शुरू कर दिए. लोगों ने यहां तक कह दिया कि उन्होंने सिर्फ पब्लिसिटी और शो की TRP बटोरने के लिए अपनी पर्सनल लाइफ का इतना बड़ा राज सबके सामने खोला है.
जब शो से बाहर आने के बाद आकांक्षा से इन बेतुके दावों के बारे में सवाल किया गया तो उनका गुस्सा साफ झलका. उन्होंने दो टूक जवाब देते हुए कहा कि कोई भी लड़की नेशनल टेलीविजन पर अपनी शादी टूटने जैसी निजी और दर्दनाक बात सिर्फ टीआरपी के लिए नहीं कह सकती.
आकांक्षा चमोला ने आलोचकों को जवाब देते हुए कहा, “अगर किसी को यह ड्रामा या पब्लिसिटी स्टंट लगता है, तो वे सीधे मेरे घर आ सकते हैं और मेरी लीगल टीम से बात कर सकते हैं. यह सब पहले से तय था और हम शो में आने से पहले ही अपनी कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रहे थे, बस पेपर्स पर साइन होना बाकी है.”
ये भी पढे़ं- जिसे प्रीति जिंटा ने बताया जिंदगी की सबसे बड़ी जीत, वही बनी फिल्मों से दूरी की वजह
बच्चे न चाहना बना तलाक की वजह
शो के दौरान आकांक्षा ने अपने रिश्ते के टूटने के पीछे की असली वजहों से भी पर्दा उठाया था. उन्होंने बताया कि भले ही उनके और गौरव के बीच आज भी बातचीत होती है और कोई कड़वाहट नहीं है लेकिन वक्त के साथ यह साफ हो गया कि वे दोनों पति-पत्नी के रूप में एक-दूसरे के साथ सहज नहीं हैं. उनकी सोच, प्रायोरिटीज और भविष्य को लेकर उम्मीदें बिल्कुल अलग हैं. इसके अलावा आकांक्षा ने खुलकर बताया कि इस अलगाव की एक बड़ी वजह यह भी थी कि गौरव पिता बनना चाहते थे और परिवार आगे बढ़ाना चाहते थे जबकि आकांक्षा की इच्छा बच्चे पैदा करने की नहीं थी.
साल 2016 में हुई थी शादी
गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. एक ऑडिशन के दौरान दोनों की पहली मुलाकात हुई थी जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. काफी समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद इस कपल ने 24 नवंबर 2016 को गौरव के होमटाउन कानपुर में धूमधाम से सात फेरे लिए थे. उस वक्त भी कुछ लोगों ने इनकी शादी को पब्लिसिटी स्टंट माना था.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


