Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

क्या बिना आधार अपडेट वाले बैंक खातों को किया जा रहा है ब्लॉक? जानें क्या है सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे नोटिस का सच

बैंक ऑफ इंडिया के नाम से वायरल हो रहे उस नोटिस का सच जानिए, जिसमें पैन और आधार अपडेट न होने पर खाता ब्लॉक करने का दावा किया गया है. PIB फैक्ट चेक में यह फर्जी निकला.

PIB Fact Check Fake Notice Bank Of India Account Blocked KYC Update

AI IMAGE

PIB Fact Check: व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अक्सर ही कोई न कोई खबर वायरल होती ही रहती है. इसी बीच एक सरकारी नोटिस तेजी से इन प्लेटफॉर्म्स पर घूम रही है. इस नोटिस से दावा किया जा रहा है कि बिना आधार से लिंक और PAN KYC वेरिफिकेशन वाले बैंक खातों को ब्लॉक किया जा रहा है.

क्या हो रहा है पूरा वायरल दावा?

दरअसल, फेसबुक और एक्स समेत कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बैंक ऑफ इंडिया का नोटिस धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है. इससे दावा किया जा रहा है कि अगर जिन बैंक खातों में आधार और PAN KYC अपडेट नहीं हुआ है उनको तुरंत ब्लॉक कर दिया जाएगा. साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि ‘BOI Mobile Digital’ का एप्लीकेशन डाउनलॉड और इंस्टॉल करें.

ये भी पढ़ें: ‘बीजेपी में आते ही बदले सायोनी के सुर..! वायरल हो रही वीडियो की क्या है असली सच्चाई?

लेकिन इस फैल रहे नोटिस की असल सच्चाई कुछ और ही है.

क्या है असल सच?

भारत सरकार की आधिकारिक फैक्ट चेक एजेंसी ‘PIB Fact Check’ ने इस वायरल दावे की जांच की और इसे पूरी तरह से फर्जी और मनगढ़ंत पाया है. पीआईबी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर जानकारी देते हुए स्पष्ट किया कि बैंक ऑफ इंडिया या भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से ऐसा कोई फरमान या नोटिस जारी नहीं किया गया है.

इस जांच से यह साफ है कि वायरल हो रही नोटिस और मैसेज पूरी तरह से फर्जी हैं, जिनका मकसद लोगों से उनकी निजी व बैंकिंग जानकारी चुराना है. पीआईबी ने ग्राहकों से ऐसे किसी भी संदिग्ध मैसेज या ऐप डाउनलोड करने से बचने की सख्त अपील की है. इसलिए ऐसे किसी भी नोटिस, मैसेज या पोस्ट पर भरोसा करने से पहले उसके सही होने की पुष्टि जरूर करें.

ये भी पढ़ें:CRPF जवान को पीटते कांवड़ियों का वीडियो वायरल, जानिए पूरा दावा और उसका सच

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital