Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

भोपाल के तालाब में दिखा देशभक्ति का अनूठा रंग, पानी की लहरों के बीच सीएम मोहन यादव ने निकाली तिरंगा यात्रा

भोपाल के अपर लेक स्थित वोट क्लब पर जल की लहरों के बीच अनोखी तिरंगा यात्रा निकाली गई. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस आयोजन को देशभक्ति की भावना को नया आयाम देने वाली पहल बताया है.

रिपोर्ट- अजय भटनागर


भोपाल के अपर लेक स्थित वोट क्लब पर आज देशभक्ति से भरा एक अनोखा नजारा देखने को मिला. यहां पानी की लहरों के बीच नौकाओं पर तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल हुए. अलग-अलग नौकाओं पर लहराते तिरंगे और उत्साह से भरे माहौल ने पूरे आयोजन को खास बना दिया है.

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस मौके पर कहा कि जल की लहरों पर तिरंगे के साथ आगे बढ़ती नौकाओं का दृश्य बेहद अद्भुत और रोमांचक है. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक यात्रा नहीं, बल्कि देश के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को सामने रखने वाला अवसर है.

खेल विभाग की अनूठी पहल

इस तिरंगा यात्रा की परिकल्पना खेल विभाग ने की थी. मुख्यमंत्री ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे अपने तरह का अनोखा आयोजन बताया. उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश ने पानी पर तिरंगा यात्रा निकालकर देशभक्ति को एक अलग अंदाज में लोगों तक पहुंचाया है.

वोट क्लब पर मौजूद लोगों के लिए भी यह नजारा यादगार रहा. अपर लेक की लहरों के बीच जब बड़ी संख्या में तिरंगे नजर आए तो पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया. मुख्यमंत्री के मुताबिक, मध्यप्रदेश की यह पहल देश-दुनिया का ध्यान आकर्षित करने वाला गौरवपूर्ण दृश्य है.

डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इस आयोजन के जरिए मध्यप्रदेश एक नया कीर्तिमान रच रहा है. उनका कहना था कि तिरंगे को जल की लहरों के बीच सम्मान के साथ लेकर निकलने का यह प्रयास प्रदेश के लिए गर्व की बात है.

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने ओडिशा डीजीपी नियुक्ति को लेकर यूपीएससी की बैठक पर लगाई रोक, 18 अगस्त को होगी अगली सुनवाई

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital