Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

15 अगस्त पर चित्रकूट में दर्दनाक हादसा: मऊ में 2 स्कूली छात्रों की ट्रक की चपेट में आने से मौत, इलाके में कोहराम

Chitrakoot Accident Case: चित्रकूट में आजादी का जश्न मनाने जा रहे 2 छात्रों की सड़क हादसे में मौत, 3 घायल.

UP Accident Case

Chitrakoot Accident Case:चित्रकूट/जिया-उल-हक: उत्तरप्रदेश के चित्रकूट जिले से स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. यहां स्कूल में आजादी का जश्न मनाने जा रहे दो छात्रों की सड़क हादसे में मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

चित्रकूट के मऊ थाना क्षेत्र के सिरौंधा मोड़ पर 15 अगस्त को स्कूल जा रहे छात्रों की बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई. सड़क पर गिरते ही पीछे से आए ट्रक ने दो छात्रों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. क्षेत्राधिकारी फहद अली की मौजूदगी में पुलिस बल राहत कार्य और जांच में जुटा है.

जश्न मनाने विद्यालय जा रहे छात्र हादसे का शिकार हुए (Chitrakoot road accident)

चित्रकूट जिले के मऊ थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरौंधा मोड़ के पास 15 अगस्त की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया. आजादी का जश्न मनाने के लिए अपने विद्यालय जा रहे छात्र हादसे का शिकार हो गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सिरौंधा मोड़ पर दो बाइकों की आपस में तेज भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार छात्र उछलकर सड़क पर जा गिरे. इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने छात्रों को कुचल दिया.

पुलिस जांच शुरु (Mau police station Chitrakoot)

इस दर्दनाक हादसे में दो छात्रों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी फहद अली भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला. पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें-बॉर्डर पर फिर नापाक हरकत? अखनूर में दिखे पाकिस्तानी गुब्बारे और झंडा, पुलिस जांच में जुटी

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital