Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

बॉर्डर पर फिर नापाक हरकत? अखनूर में दिखे पाकिस्तानी गुब्बारे और झंडा, पुलिस जांच में जुटी

Jammu Search Operation: अखनूर के समाह में पाकिस्तानी झंडा व गुब्बारे मिलने से हड़कंप, पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन.

Jammu search operation

Jammu Search Operation:जम्मू-कश्मीर/रवि: जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में पाकिस्तानी झंडा और गुब्बारे मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. सुरक्षा के लिहाज से सतर्क पुलिस और सुरक्षाबलों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए पूरे क्षेत्र में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है.

जम्मू-कश्मीर के अखनूर (समाह इलाका) में पाकिस्तानी झंडा और गुब्बारे मिलने से हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर इन्हें कब्जे में लिया और सुरक्षा बलों के साथ पूरे इलाके में बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि ये सीमा पार से हवा के बहाव में उड़कर आए हैं या इसके पीछे कोई अन्य वजह है.

संदिग्ध पाकिस्तानी झंडा और कुछ गुब्बारे मिले (Pakistani flag found)

जम्मू जिले के अखनूर स्थित समाह इलाके में स्थानीय लोगों ने एक संदिग्ध पाकिस्तानी झंडा और कुछ गुब्बारे पड़े देखे. सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण ग्रामीणों ने बिना किसी देरी के तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और झंडे व गुब्बारों को अपने कब्जे में ले लिया. घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस और सुरक्षा बलों ने आसपास के पूरे इलाके की घेराबंदी कर बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है, ताकि किसी भी संभावित खतरे या संदिग्ध गतिविधि को नाकाम किया जा सके.

पुलिस गहन जांच कर रही (Jammu search operation)

पुलिस अब इस बात की गहन जांच कर रही है कि यह झंडा और गुब्बारे किन परिस्थितियों में यहां पहुंचे. शुरुआती अंदेशा जताया जा रहा है कि सीमा पार (पाकिस्तान) से हवा के बहाव के कारण ये उड़कर भारतीय सीमा में आ गिरे होंगे, हालांकि सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू से मामले की जांच में जुटी हैं.

यह भी पढ़ें-स्वतंत्रता दिवस पर बदले-बदले नजर आए सीएम हेमंत सोरेन, क्या रांची में होगा दिल्ली वाला फैसला?

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital