Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘मैंने तो ऑन-स्क्रीन किस भी नहीं किया…’, फिल्म ‘टॉक्सिक’ के विवाद पर बोले यश, कहा- दुनिया युवाओं की है

फिल्म ‘टॉक्सिक’ के टीजर और गानों में दिखाए गए इंटीमेट सीन्स को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है. इस बीच यश ने एक इंटरव्यू में खुलकर जवाब देते हुए कहा कि हर चीज को एक कलात्मक तरीके से शूट किया जाता है.

Toxic, Bollywood

Yash on Toxic Intimate Scenes: कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार यश इन दिनों अपनी आगामी बहुचर्चित फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. यह फिल्म 26 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. हाल ही में फिल्म के टीजर, ट्रेलर और गानों ने सोशल मीडिया पर खूब धूम मचाई है हालांकि इनमें फिल्माए गए कुछ इंटीमेट सीन्स की वजह से इसे लेकर काफी चर्चा और बहस भी छिड़ गई है. फिलहाल यश अपनी फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं और इसी दौरान उन्होंने एक इंटरव्यू में अपने ऊपर उठ रहे सवालों और फिल्म के कंटेंट पर बेबाकी से अपनी राय रखी है.

‘दुनिया युवाओं की है’

हाल ही में एक मशहूर टीवी शो ‘आप की अदालत’ के दौरान एक युवा दर्शक ने यश से फिल्मों में बढ़ती हिंसा और बोल्ड सीन्स को लेकर सवाल किया. साथ ही यह भी पूछा कि जब युवा ऐसी चीजें करते हैं, तो अक्सर ‘Gen Z’ पीढ़ी को ही क्यों दोषी ठहराया जाता है. इस पर यश ने बेहद सकारात्मक अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि आने वाली पीढ़ी हमेशा अपने से पहली पीढ़ी से बेहतर होती है. हर दौर में पुरानी पीढ़ी को यह लगता है कि नई पीढ़ी बिगड़ रही है लेकिन यह एक कभी न खत्म होने वाला सिलसिला है. उन्होंने साफ कहा कि हमें यह स्वीकार करना होगा कि यह दुनिया युवाओं की ही है.

अश्लीलता और सिनेमाई कला पर बोले यश

फिल्म में दिखाए गए बोल्ड और इंटीमेट सीन्स पर बात करते हुए यश ने स्पष्ट किया कि अश्लीलता और कला के बीच एक फर्क होता है. उन्होंने कहा, “मैंने तो फिल्मों में कभी ढंग से ऑन-स्क्रीन किस भी नहीं किया है, यह आप सबने देखा है. हर चीज की एक सीमा होती है और हम इस बात को अच्छी तरह समझते हैं. जब हम ऐसे सीन्स फिल्माते हैं तो उन्हें बहुत कलात्मक तरीके से शूट किया जाता है.”

उन्होंने आगे जोड़ा कि पर्दे पर जो विजुअल असर दिखाई देता है वह असल में सिनेमा का प्रभाव और एक क्रिएटर की आवाज होती है. ‘टॉक्सिक’ फिल्म का निर्माण भी इसी सोच और भावनाओं के साथ किया गया है और यह खासतौर पर आज की ‘जेन ज़ी’ पीढ़ी को ध्यान में रखकर बनाई गई है.

ये भी पढ़ें- विमल पान मसाला विज्ञापन पर एक्शन, शाहरुख समेत 3 स्टार्स को नोटिस

कब रिलीज होगी ‘Toxic’

बता दें कि गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी फिल्म ‘टॉक्सिक’ में यश के साथ-साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत जैसे बड़े कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. यह मूल रूप से एक कन्नड़ फिल्म है, जिसे हिंदी सहित कई अन्य भाषाओं में भी डब करके बड़े पैमाने पर रिलीज किया जाएगा. फिल्म की रिलीज डेट में कई बार बदलाव हो चुके हैं लेकिन अब यह आखिरकार 26 अगस्त को बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital