Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

PoJK में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में अब समानांतर सरकार? हर गांव में 3 समितियां बनाएगा JAAC

PoJK JAAC movement: PoJK में JAAC अब गांव स्तर पर राजनीतिक, वित्तीय और रक्षा समितियों के गठन की तैयारी कर रही है.

pojk jaac village committees defense force

हर गांव में 3 समितियां बनाएगा JAAC

PoJK JAAC movement: पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू‑कश्मीर (PoJK) में संयुक्त अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) अब आंदोलन को नए रूप में आगे बढ़ाने की योजना बना रही है. रिपोर्टों के मुताबिक, संगठन गांव स्तर पर समानांतर स्थानीय ढांचा खड़ा करने की तैयारी कर रहा है. इसके तहत हर गांव में तीन समितियां राजनीतिक समिति, वित्तीय समिति और रक्षा समिति बनाई जाएंगी.

राजनीतिक और आर्थिक जिम्मेदारी

बताया जा रहा है कि राजनीतिक समिति स्थानीय स्तर पर आंदोलन और राजनीतिक गतिविधियों को संभालेगी. वहीं वित्तीय समिति गांव में आर्थिक संसाधनों और वित्तीय मामलों का समन्वय करेगी. इन दोनों समितियों का मकसद लोगों को संगठित कर आंदोलन को मजबूत करना है.

सुरक्षा पर खास ध्यान

सबसे अहम मानी जा रही रक्षा समिति का उद्देश्य गांव स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था को संगठित करना है. रिपोर्टों में दावा किया गया है कि JAAC स्थानीय रक्षा बल बनाने का प्रस्ताव भी रख रही है. इसे पाकिस्तान की सैन्य मौजूदगी के खिलाफ स्थानीय समुदाय के लिए प्रतिरोध और दबाव के रूप में देखा जा रहा है.

आंदोलन का नया चरण

अगर यह प्रस्ताव लागू होता है तो PoJK में जारी आंदोलन का स्वरूप बदल सकता है. स्थानीय लोग केवल विरोध तक सीमित न रहकर राजनीतिक, आर्थिक और सुरक्षा मामलों में भी सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं. हालांकि अभी तक इन समितियों और रक्षा बल को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

ये भी पढ़ें-1-2 नहीं 30 बच्चों समेत 100+ की मौत, खदान ढहने से मची तबाही; आफ्रीका में कैसे होती हैं किलर गोल्ड माइंस?

JAAC की मांगें

JAAC लंबे समय से आर्थिक राहत, राजनीतिक अधिकार और प्रशासनिक सुधारों को लेकर आंदोलन कर रही है. गांव स्तर पर समितियों की खबर इस आंदोलन को नए चरण में ले जाने वाली मानी जा रही है. अगर रक्षा बल का गठन आगे बढ़ता है तो इसका असर इस्लामाबाद और PoJK प्रशासन के संबंधों पर भी गंभीर रूप से पड़ सकता है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital