ममता बनर्जी की भतीजी ने कि आत्महत्या
Mamata Banerjee Family Tragedy: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के परिवार में गहरा सदमा पहुंचा है. उनकी भतीजी वृष्टि मुखर्जी मंगलवार दोपहर रामपुरहाट स्थित घर में फंदे से लटकी मिलीं. परिवार ने बताया कि वे लंबे समय से मानसिक तनाव और डिप्रेशन से जूझ रही थीं और इलाज भी चल रहा था.
नौकरी छिनने से बढ़ा तनाव
वृष्टि मुखर्जी पश्चिम बंगाल स्कूल भर्ती घोटाले में नाम आने के बाद अपनी सरकारी नौकरी खो चुकी थीं. वे ग्रुप-सी कर्मचारी थीं और जांच में गड़बड़ी सामने आने के बाद उनकी नौकरी चली गई. इस घटना ने उनके जीवन में और तनाव बढ़ा दिया.
निजी जीवन में भी परेशानी
हाल ही में तलाक का मामला भी उनके लिए चिंता का कारण बना हुआ था. लगातार मानसिक दबाव और निजी परेशानियों ने उन्हें और कमजोर कर दिया था.
परिवारिक पृष्ठभूमि
वृष्टि, ममता बनर्जी के ममेरे भाई निहार मुखर्जी की बेटी थीं. निहार रामपुरहाट में तृणमूल कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष रह चुके हैं. उनका ननिहाल रामपुरहाट के कुसुम्बा गांव में है.
ये भी पढ़ें-गंडक-गंगा उफान पर, मंडराया भारी बारिश और बाढ़ का खतरा; जानिए यूपी के कौन से 16 शहर रेड जोन में?
भर्ती घोटाले की जांच
सेंट्रल एजेंसियों की जांच में सामने आया कि भर्ती परीक्षा की लगभग 90 प्रतिशत OMR शीट में गड़बड़ी थी. इसी जांच में वृष्टि समेत कई उम्मीदवारों के नाम सामने आए थे जिन्हें कथित तौर पर फायदा मिला था. इसके बाद कानूनी कार्रवाई हुई और उनकी नौकरी चली गई.
ये भी पढ़ें-AAP के गढ़ में ABVP का धमाका…! पंजाब यूनिवर्सिटी चुनाव में पस्त हुई कांग्रेस, Gen-Z ने बता दिया अपना इरादा?
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

