Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

शराब को मिली VIP टिकट! बिहार में 75 लीटर विदेशी दारू के साथ लड़की गिरफ्तार

समस्तीपुर में रेल पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एसी कोच से 75 लीटर विदेशी शराब पकड़ी है. इस दौरान एक मॉडर्न अंदाज वाली युवती को भी गिरफ्तार किया गया है.

Bihar News

ट्रेन में 75 लीटर विदेशी शराब बरामद

Report: Ramesh Shankar


Bihar News: समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर रेल पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ एक हैरान करने वाला एक्शन लिया है. स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन के एसी फर्स्ट (AC 1st) कोच से पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है. यह पूरी कार्रवाई प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर उस वक्त की गई जब ट्रेन रुकी हुई थी.

एसी कोच की बर्थ नंबर 7 पर मिला माल

रेल पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, गाड़ी संख्या 12562 (स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस) जब स्टेशन पर पहुंची तो पुलिस ने रूटीन जांच शुरू की. इसी दौरान ट्रेन के एच-1 (H1) कोच की बर्थ नंबर 7 की जब तलाशी ली गई, तो वहां बैठे यात्रियों के पास से कुल 75 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई. इतनी महंगी और भारी मात्रा में शराब को एसी कोच के अंदर देखकर पुलिस भी हैरान रह गई.

रिलैक्स मूड में थी आरोपी युवती

इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है, जिनकी पहचान समस्तीपुर के सिंघिया थाने के बारी इलाके की रहने वाली नेहा कुमारी (पिता- संजय कुमार झा) और हरियाणा के करनाल के सदर थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तम गार्डन निवासी इशान कुमार (पिता- ललित कुमार) के रूप में हुई है.

इस पूरी कार्रवाई के दौरान सबसे चौकाने वाली बात यह रही कि पकड़ी गई युवती काफी मॉडर्न लुक और ‘मॉडल टाइप’ अंदाज में थी. हैरानी की बात यह थी कि इतनी बड़ी गिरफ्तारी के बाद भी उसके चेहरे पर कोई शिकन या डर नहीं था, बल्कि वह काफी रिलैक्स नजर आ रही थी, जिसे देखकर ऐसा लग रहा था मानो तस्करी का यह धंधा उसके लिए कोई नया नहीं बल्कि पुराना पेशा रहा हो.

ये भी पढ़ें- नेपाल में आया एक और संकट: दार्चुला में बड़ा भूस्खलन, भारत तक तबाही का अलर्ट

रेल पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी

फिलहाल पुलिस ने सारी शराब जब्त कर ली है और दोनों आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है. समस्तीपुर रेल थाना पुलिस की ओर से ट्रेनों में इस तरह की अवैध शराब की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, ताकि अपराधियों के मंसूबों पर पानी फेरा जा सके.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital