Bharat Express DD Free Dish

अब भगवान के घर भी सुरक्षित नहीं: भगवा गमछा पहने शक्स ने मंदिर में की ये हरकत, VIDEO हुआ वायरल

मेरठ में चोरों ने हद पार कर दी है. भावनपुर इलाके के एक प्राचीन शिव मंदिर में भगवा गमछा पहने शातिर चोर ने दिनदहाड़े दानपात्र पर हाथ साफ कर दिया. पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है.

UP News

भगवा गमछा पहनकर मंदिर में की चोरी

UP News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब उन्हें भगवान के घर से भी खौफ नहीं रहा है. ताजा मामला भावनपुर थाना क्षेत्र के अब्दुल्लापुर इलाके का है, जहां मुख्य किला-परीक्षितगढ़ मार्ग पर स्थित एक प्राचीन शिव मंदिर को चोरों ने दिनदहाड़े अपना निशाना बनाया. इस दुस्साहसिक वारदात ने स्थानीय लोगों और पुलिस प्रशासन दोनों को सकते में डाल दिया है.

भगवा गमछा ओढ़कर मंदिर में घुसा चोर

जानकारी के अनुसार एक शातिर चोर गले में भगवा गमछा लपेटे हुए बेहद बेखौफ अंदाज में मंदिर परिसर के अंदर दाखिल हुआ. सुरक्षा से बेपरवाह इस शातिर ने सबसे पहले मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे को अपने गमछे से ढकने की पूरी कोशिश की ताकि उसकी करतूत कैमरे में कैद न हो सके. इसके बाद उसने मंदिर के दानपात्र का ताला तोड़कर उसमें रखी हजारों रुपए की नगदी पर हाथ साफ किया और आसानी से वहां से फरार हो गया.

सीसीटीवी में कैद हुई करतूत

चोर भले ही मंदिर के कैमरे को ढकने में कामयाब रहा हो लेकिन उसकी यह हरकत और चेहरा मंदिर परिसर में लगे एक अन्य सीसीटीवी कैमरे में साफ-साफ रिकॉर्ड हो गया. यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आरोपी की पहचान और उसकी पूरी करतूत साफ नजर आ रही है.

घटना के बाद मंदिर के सेवादार गंगा शरण ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. हालांकि दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं. सीसीटीवी में चेहरे की साफ फुटेज होने के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी न होने से स्थानीय निवासियों में भारी गुस्सा है. लोग इलाके में पुलिस गश्त और लचर कार्यशैली पर लगातार सवाल खड़े कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- राधा रानी की पोशाक पर कुतुब मीनार में बवाल, मासूमों को एंट्री देने से किया इनकार; देखें VIDEO

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read