Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

‘हनुमान अंश’ के सामने ढेर हुई ‘धुरंधर 2’, एक महीने बाद भी बॉक्स ऑफिस पर बरकरार जलवा

मात्र 2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर वो कर दिखाया जो बड़े सुपरस्टार्स की फिल्में भी नहीं कर पाईं. रिलीज के 32वें दिन का कलेक्शन जान आप भी चौंक जाएंगे.

Hanuman Ansh

हनुमान अंश ने धुरंधर 2 को छोड़ा पीछे

Hanuman Ansh: सिनेमाघरों में छोटे बजट की फिल्में अक्सर दम तोड़ देती हैं, लेकिन कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जो बॉक्स ऑफिस पर वो कमाल कर दिखाती हैं जिसकी किसी को उम्मीद नहीं होती. इन दिनों एक ऐसी ही फिल्म हर तरफ छाई हुई है, जिसका नाम है ‘हनुमान अंश’. नीम करोली बाबा के जीवन और उनकी शिक्षाओं पर आधारित इस फिल्म ने अपनी शानदार कमाई से सभी ट्रेड एनालिस्ट्स को हैरान कर दिया है.

32वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जलवा

महज 2 करोड़ रुपये के बेहद कम बजट में बनी इस फिल्म को 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. शुरुआत में फिल्म की रफ्तार धीमी थी, लेकिन दर्शकों के बीच इसकी माउथ पब्लिसिटी इतनी जबरदस्त रही कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ मजबूत कर ली. आलम यह है कि रिलीज के एक महीने यानी 32 दिन बीत जाने के बाद भी यह फिल्म सिनेमाघरों में डटी हुई है. सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘हनुमान अंश’ ने अपने रिलीज के 32वें दिन यानी एक सोमवार को भारत में लगभग 10 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया है.

बड़े-बड़े सुपरस्टार्स की फिल्मों को पछाड़ा

इस फिल्म की सफलता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यह साल 2026 की सबसे बड़ी फिल्मों में शुमार रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर 2’ को भी कमाई के मामले में पीछे छोड़ चुकी है. 1800 करोड़ से ज्यादा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करने वाली ‘धुरंधर 2’ ने अपने 32वें दिन (जो कि रविवार था) देश में सिर्फ 5.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इसके मुकाबले ‘हनुमान अंश’ ने नॉन-हॉलिडे यानी सोमवार के दिन इससे लगभग दोगुनी यानी 10 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है.

ये भी पढ़ें- BIGG BOSS 20 के घर में शुरू हुआ धमाकेदार ड्रामा, ‘छोटी बच्ची’ अरिश्फा खान की इन दो हसीनाओं से हुई तीखी बहस

बजट से 66 गुना ज्यादा का कारोबार

एक छोटे बजट की फिल्म के लिए यह आंकड़ा वाकई अविश्वसनीय है. फिल्म ने महज एक दिन में अपने कुल बजट से पांच गुना ज्यादा कमाई की है. रिलीज के 32 दिनों के भीतर इस पिक्चर का टोटल नेट कलेक्शन 132.13 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुका है. एक्टर शोभिनव सत्या ने इस फिल्म में नीम करोली बाबा का किरदार निभाया है, जिसे दर्शकों ने बेहद सराहा है. अपनी लागत से करीब 66 गुना ज्यादा मुनाफा कमाने के बाद भी यह फिल्म रुकने का नाम नहीं ले रही है और बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बना रही है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest