Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

रास्ते में कार… और शुरू हो गया तांडव, मासूमों की स्कूल बस पर बदमाशों ने बरसाया बारूद

Tekanpur School Bus News: सड़क पर गाड़ी हटाने के विवाद में बेखौफ बदमाशों ने बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग कर दी. इस हमले में बस ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि सभी बच्चे बाल-बाल बच गए.

फायरिंग के बाद बच्चों से भरी बस को पिछोर थाने में सुरक्षित रखवाया गया.

फायरिंग के बाद बच्चों से भरी बस को पिछोर थाने में सुरक्षित रखवाया गया.

 Tekanpur School Bus News:ग्वालियर/मनोज चौबे: मध्य प्रदेश के पिछोर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बेखौफ बदमाशों ने स्कूली बच्चों से भरी बस पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. इस खौफनाक वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.

टेकनपुर के ग्लोरियस कॉन्वेंट स्कूल की बस पर दबंगों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी. सड़क पर खड़ी कार को हटाने की मामूली बात पर शुरू हुए विवाद में बस ड्राइवर खेम सिंह यादव को गोली लग गई. पुलिस ने घायल ड्राइवर को ग्वालियर रेफर किया है और सभी बच्चों को सुरक्षित पिछोर थाने में पहुंचाया है.

कार हटाने को लेकर हुआ मामूली विवाद

घटना पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम अकबइ बड़ी और समुदन मार्ग की है. ग्लोरियस कॉन्वेंट स्कूल (टेकनपुर) की बस बच्चों को लेकर जा रही थी. रास्ते में सड़क पर एक कार खड़ी थी. जब स्कूल बस के ड्राइवर खेम सिंह यादव ने कार हटाने को कहा, तो कार सवारों से विवाद शुरू हो गया.

बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग

बात इतनी बढ़ी कि कार सवार दबंगों ने आपा खो दिया और बंदूक निकालकर सीधे स्कूल बस पर फायरिंग कर दी. इस अचानक हुए हमले से बस में सवार मासूम बच्चों में चीख-पुकार मच गई. गोली सीधे बस ड्राइवर खेम सिंह यादव को जा लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. वारदात की सूचना मिलते ही पिछोर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी स्कूली बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला और बस सहित पिछोर थाना परिसर में पहुंचाया. राहत की बात यह रही कि किसी भी बच्चे को चोट नहीं आई है.

अस्पताल में अफरा-तफरी, आरोपी फरार

गंभीर रूप से घायल ड्राइवर खेम सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया गया है. घटना की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की पहचान और तलाश शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें-‘कौन सी लड़की, कैसा केस?’ 40 साल बाद पुलिस ने याद दिलाया जवानी का ‘वो’ कांड

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest