Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

मामूली सी टक्कर बनी खूनी खेल, ई-रिक्शा चालक की हत्या के मामले में दो महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार

दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में मामूली सड़क विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। ई-रिक्शा चालक अभिषेक ने मोटरसाइकिल और स्कूटी की टक्कर के बाद हुए विवाद में बीच-बचाव किया था.

रिपोर्ट- तनु चौधरी


दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में ई-रिक्शा चालक अभिषेक की हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है. इस केस में पुलिस ने दो महिलाओं समेत कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जांच के दौरान आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू, मोटरसाइकिल, स्कूटी और खून से सने कपड़े भी बरामद किए गए हैं.

पुलिस के मुताबिक, घटना 12 सितंबर की देर शाम OH Village/आयुर्वेद अस्पताल के पास हुई थी. बताया जा रहा है कि सड़क पर मोटरसाइकिल और स्कूटी की मामूली टक्कर के बाद कुछ लोगों के बीच बहस शुरू हो गई. मामला बढ़ता देख वहां मौजूद ई-रिक्शा चालक अभिषेक ने बीच-बचाव करने की कोशिश की. इसी दौरान उसकी आरोपियों से भी कहासुनी हो गई.

बीच-बचाव करने पहुंचे अभिषेक पर हमला

जांच में सामने आया है कि विवाद के दौरान अभिषेक ने हिमांशु को थप्पड़ मार दिया और उसका गला पकड़ लिया. इसके बाद स्थिति अचानक बिगड़ गई. आरोप है कि अनुज ने पीछे से अभिषेक को पकड़ लिया, जबकि सचिन उर्फ संतोष ने चाकू से उस पर हमला कर दिया.

चाकू लगने से अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया. आसपास मौजूद लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन हालत बेहद नाजुक होने के कारण उसकी जान नहीं बच सकी. इलाज के दौरान अभिषेक की मौत हो गई.

घटना के बाद शाहबाद डेयरी थाने में FIR नंबर 589/2026 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी.

तकनीकी जांच और स्थानीय सूत्रों से मिली मदद

पुलिस के अनुसार, आरोपियों तक पहुंचने के लिए तकनीकी जानकारी के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर मिले इनपुट का भी इस्तेमाल किया गया. जांच आगे बढ़ने के बाद पुलिस ने मामले में दो महिलाओं समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात से जुड़े कई अहम सामान भी बरामद किए हैं. इनमें चाकू, मोटरसाइकिल, स्कूटी और खून से सने कपड़े शामिल हैं. इन बरामद वस्तुओं को जांच का अहम हिस्सा माना जा रहा है.

फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है. फॉरेंसिक जांच और दूसरे उपलब्ध सबूतों के आधार पर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि घटना के दौरान किसकी क्या भूमिका थी और विवाद किस तरह इतना गंभीर हो गया कि बात हत्या तक पहुंच गई.

ये भी पढ़ें-पीएम के 25 साल के जनसेवा सफर पर MP में सेवा का महाकुंभ,17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital