Bharat Express DD Free Dish

जेलेंस्की-ट्रंप बातचीत: न्यूयॉर्क में मुलाकात पर बनी सहमति, शांति को बताया पहली प्राथमिकता

Zelensky Trump Meeting New York: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा कि उनकी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से अहम बातचीत हुई और दोनों न्यूयॉर्क में मिलने पर सहमत हुए. जेलेंस्की ने शांति प्रक्रिया को यूक्रेन की पहली प्राथमिकता बताया और डी-एस्केलेशन, ऊर्जा सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा व लोगों की सुरक्षा पर चर्चा का संकेत दिया.

Zelensky Trump Meeting New York

Zelensky Trump Meeting New York- bharat express

Zelensky Trump Meeting New York: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा है कि उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ एक “जरूरी बातचीत” की है. जेलेंस्की के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच न्यूयॉर्क में मुलाकात को लेकर भी सहमति बनी है. उन्होंने कहा कि यह बैठक कई महत्वपूर्ण चीजों को बदलने में अहम भूमिका निभा सकती है.

अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल की कीव यात्रा का जिक्र

जेलेंस्की ने बातचीत के दौरान स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर की कीव यात्रा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि अमेरिकी प्रतिनिधियों ने यूक्रेन के हालात को करीब से देखा और दोनों पक्षों ने मौजूदा परिस्थितियों से जुड़े जरूरी विवरणों पर विस्तार से चर्चा की. जेलेंस्की के अनुसार, यूक्रेन के लिए शांति का रास्ता “नंबर वन प्रायोरिटी” है. उन्होंने कहा कि इस दिशा में आगे बढ़ने के लिए अमेरिका के साथ मिलकर काम किया जा रहा है और यूक्रेन गंभीर कदम उठाने के लिए तैयार है.

डी-एस्केलेशन और सुरक्षा पर फोकस

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने बताया कि बातचीत में डी-एस्केलेशन के संभावित कदमों और बुनियादी सुरक्षा मुद्दों पर भी विचार किया गया. इनमें ऊर्जा सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा और लोगों की जान की सुरक्षा जैसे विषय शामिल हैं. जेलेंस्की ने संकेत दिया कि शांति प्रक्रिया को केवल राजनीतिक समझौते तक सीमित रखने के बजाय आम लोगों की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को भी प्राथमिकता देने की जरूरत है. उनके मुताबिक, इन क्षेत्रों में ठोस कदम उठाने के लिए अमेरिकी टीम के साथ सहयोग जारी है.

यह भी पढ़ें: दुकान के अंदर हाथ-पैर बांधकर 10 साल की मासूम से दरिंदगी! दिल्ली में 56 साल का मकसूद गिरफ्तार

लिंडसे ग्राहम बिल का भी किया उल्लेख

जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति को लिंडसे ग्राहम बिल को कानून बनाने के लिए भी धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष इस बात पर सहमत हैं कि शांति होनी चाहिए. अपने संदेश के अंत में ज़ेलेंस्की ने यूक्रेन के साथ खड़े लोगों और देश की मदद करने वाले सभी लोगों का आभार जताया. न्यूयॉर्क में प्रस्तावित बैठक को अब दोनों देशों के बीच आगे की बातचीत और शांति प्रयासों के संदर्भ में महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read