जमुई में बेटी से हैवानियत को जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने बताई छिटपुट घटना
Jamui Girl Harassment Viral Video: बिहार के जमुई में एक हवसी भीड़ के भेंट चढ़ी बेटी का मामला सामने आने के बाद राजनीति गर्मा गई है. जमुई-लखीसराय बॉर्डर पर एक साथ घूम रहे नाबालिग लड़का-लड़की के साथ नंगई पर उतरी इस हवसी भीड़ ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी. इस हैवानियत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों में जबरदस्त नाराजगी देखी जा रही है.
अब इस मामले में जदयू के बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने एक बड़ा ही लापरवाही भरा बयान दिया है. उन्होंने एक बेटी के साथ हुई इस यौन हिंसा को छिटपुट घटना करार दिया.
“छिटपुट घटना घटती है…” जमुई में नाबालिक के साथ हुई वीभत्स घटना को सरकारी दल जदयू के प्रदेश अध्यक्ष छिटपुट घटना बता रहे हैं।
कितना संवेदनहीन बयान है। इन्हें लग रहा है कि ऐसे बयान से वे सरकार की छवि बचा लेंगे। pic.twitter.com/65ureyGNTV
— Somu Anand (@SomuAnand_) September 21, 2026
छिपटुट घटना घटती…
उमेश कुशवाहा ने मीडिया के सामने अपनी सरकार की बड़ाई करते हुए कहा,
जब कोई छिटपुट घटना घटती है तो हमलोग उसपर कार्रवाई करते हैं.
इस दौरान उन्होंने अपनी सरकार की तुलना लालू राज से करते हुए खूब वाहावाही की. उन्होंने कहा कि हमारी NDA की यह सरकार संवेदनशील है.
लालू के जंगलराज बनाम सुशासन की सरकार
जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि,
आप वह समय देखिये 2005 के पहले का, कैसा बिहार था. कोई घर से बाहर निकलते थे, किस तरह का बिहार था, क्या हालात थे. लोग किसी तरह अपनी जिंदगी को काट रहे थे ऐसा बिहार था.
उमेश कुशवाहा ने आगे बताया कि इस घटना को प्रशासन संज्ञान में लिया है. पुलिस आरोपियों पर एक्शन ले रही है. इस घटना को अंजाम देने वाले लोगों पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी.
सोशल मीडिया पर लोग सुना रहे खरीखोटी
जदयू प्रदेश अध्यक्ष के इस रवैये को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की जबरदस्त नाराजगी देखने को मिल रही है. लोगों ने उमेश कुशवाहा के इस बयान को संवेदनहीन बता रहे हैं.
ये भी पढ़ें- बिहार के इन हवसियों से बेटियां कैसे बचें? जमुई में युवती से दरिंदगी पर भड़का विपक्ष, हिरासत में 3 आरोपी
बता दें कि, जमुई पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है. जमुई SP विश्वजीत दयाल ने बताया कि इस बेहद गंभीर अपराध मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों की पहचान कर ली है. वहीं 3 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



