Bharat Express DD Free Dish

CSK ने चलते-चलते कर दिया सबसे बड़ा धमाका, धोनी-जहीर की जोड़ी देख कांपेंगी बाकी 9 टीमें?

CSK New Head Coach: आईपीएल 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने बड़ा बदलाव किया है. लंबे समय तक टीम के हेड कोच रहे स्टीफन फ्लेमिंग की जगह अब भारत के पूर्व तेज गेंदबाज को नया हेड कोच नियुक्त किया गया है.

Major change for Chennai Super Kings ahead of IPL 2027

IPL 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स का बड़ा बदलाव

CSK New Head Coach: IPL 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अपनी कोचिंग टीम में बड़ा फेरबदल किया है. लंबे समय तक टीम की सफलता का हिस्सा रहे स्टीफन फ्लेमिंग अब हेड कोच नहीं रहेंगे. उनकी जगह भारत के पूर्व स्टार तेज गेंदबाज और 2011 वर्ल्ड कप के हीरो जहीर खान को नया हेड कोच बनाया गया है.

जहीर खान का शानदार करियर

जहीर खान भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल गेंदबाजों में गिने जाते हैं. उन्होंने 14 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में 92 टेस्ट, 200 वनडे और 17 टी20 मैच खेले और कई यादगार प्रदर्शन किए. IPL में भी उन्होंने 100 मुकाबले खेले हैं. संन्यास के बाद से वे लगातार कोचिंग और युवा खिलाड़ियों को तैयार करने में सक्रिय रहे हैं.

CSK मैनेजमेंट का भरोसा

टीम की मालकिन रूपा गुरुनाथ और मैनेजिंग डायरेक्टर केएस विश्वनाथन ने जहीर का स्वागत करते हुए कहा कि वे दुनिया के बेहतरीन क्रिकेटिंग माइंड्स में से एक हैं. उनकी पैनी नजर और युवा गेंदबाजों को तराशने की क्षमता से चेन्नई का कोर ग्रुप और मजबूत होगा.

जहीर खान ने क्या कहा?

हेड कोच बनने के बाद जहीर खान ने कहा कि IPL की सबसे सफल टीमों में से एक का हिस्सा बनना उनके लिए सम्मान की बात है. उन्होंने बताया कि अपने करियर में उन्होंने हमेशा सीएसके के खिलाफ कड़ा मुकाबला किया है और अब चेपॉक के सुपरफैन्स के जोश को करीब से महसूस करने के लिए उत्साहित हैं.

ये भी पढ़ें-वैभव सूर्यवंशी की इस खूबी के कायल हुए मिस्टर 360! बोले- काश, मेरे पास भी होती

धोनी और जहीर की नई जोड़ी

फैन्स के बीच सबसे बड़ी चर्चा यही है कि एमएस धोनी और जहीर खान की यह नई जोड़ी मैदान पर क्या कमाल दिखाएगी? पिछले कुछ समय से संघर्ष कर रही चेन्नई सुपर किंग्स अब IPL 2027 में नए तेवर और दमदार अंदाज के साथ उतरने के लिए तैयार है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read