Bharat Express DD Free Dish

‘पाकिस्तान में पेट्रोल का दाम 1000 रुपए लीटर तक…’, पेट्रोलियम मंत्री बोले- इसकी वजह ईरान जंग, हम पात्र ग्राहकों को दे रहे हैं 500-500 के 4 टोकन

मिडिल ईस्ट जंग के कारण पाकिस्तान में पेट्रोल 50% महंगा होकर 389 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है. पेट्रोलियम मंत्री ने चेतावनी दी है कि किल्लत होने पर दाम 1,000 रुपए प्रति लीटर तक जा सकते हैं.

Pakistan Petrol Price Could Reach 1000 Rupees Liter Petroleum Minister Warns

1000 रुपए तक पहुंचने का खतरा (AI IMAGE)

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Pakistan Petrol Price: मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग की आंच अब पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की जेब पर भारी पड़ने लगी है. नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमतें 1,000 पाकिस्तानी रुपए प्रति लीटर के सर्वकालिक उच्च स्तर तक पहुंच सकती हैं. देश के पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक ने चेतावनी दी है कि अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के संकट और देश के भीतर ईंधनों की किल्लत की स्थिति ऐसे ही बनी रही, तो आने वाले दिनों में कीमतें और विकराल रूप ले सकती हैं.

50% से ज्यादा महंगा हुआ पेट्रोल

मिडिल ईस्ट में 28 फरवरी को शुरू हुए संघर्ष के बाद से पाकिस्तान में ईंधन के दाम आसमान छू रहे हैं. जंग शुरू होने के दिन पाकिस्तान में पेट्रोल 258.17 रुपए प्रति लीटर बिक रहा था, जो अब 131 रुपए यानी करीब 51 प्रतिशत बढ़कर 389 पाकिस्तानी रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है. वहीं डीजल की कीमत 424 रुपए प्रति लीटर हो चुकी है. अगर पेट्रोल की कीमत 1,000 पाकिस्तानी रुपए तक पहुंचती है, तो भारतीय मुद्रा के हिसाब से यह करीब ₹346 प्रति लीटर बैठेगी.

छोटे वाहनों और बाइक सवारों को सब्सिडी

ईंधन के बेकाबू दामों से आम जनता को राहत देने के लिए पाकिस्तान सरकार ने एक विशेष सब्सिडी योजना की शुरुआत की है. यह योजना मोटरसाइकिल, ऑटो-रिक्शा और 800 सीसी तक की छोटी कारों के मालिकों के लिए है, जिसके तहत पेट्रोल पर 100 रुपए प्रति लीटर तक की सब्सिडी दी जा रही है.

500-500 रुपए के 4 टोकन

इस योजना के अंतर्गत हर पात्र नागरिक को महीने में 500-500 रुपए की छूट वाले 4 टोकन दिए जा रहे हैं. इसमें 1 जनवरी 2006 के बाद रजिस्टर्ड मोटरसाइकिलें भी शामिल हैं. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 17.5 लाख से अधिक लोग इसके लिए रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं, जिनमें से करीब 15 लाख टोकन जारी किए जा चुके हैं और 6.80 लाख से अधिक टोकन भुनाए भी जा चुके हैं.

यह भी पढ़ें: नंदन यादव को मिली बैड टच की सजा, जमुई पुलिस ने कैसे किया एनकाउंटर?

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read