Bharat Express DD Free Dish

राजस्थान में खनन माफियाओं का तांडव! अवैध खनन रोकने पहुंचे रेंजर को डंपर से कुचला, हुई दर्दनाक मौत

Pratapgarh Ranger Crushed By Dumper: राजस्थान में खनन माफियाओं का आतंक बढ़ता ही जा रहा है. प्रतापगढ़ जिले में अवैध खनन रोकने पहुंचे रेंजर को माफियाओं ने डंपर से कुचलकर मार डाला. अब पुलिस इस मामले में आरोपी डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी है.

Pratapgarh Ranger Crushed By Dumper

राजस्थान के प्रतापगढ़ में अवैध खनन रोकने पहुंचे रेंजर को डंपर से कुचला

Pratapgarh Ranger Crushed By Dumper: राजस्थान में खनन माफियाओं का आतंक बढ़ता ही जा रहा है. प्रतापगढ़ जिले में अवैध खनन रोकने पहुंचे रेंजर को माफियाओं ने डंपर से कुचलकर मार डाला. अब पुलिस इस मामले में आरोपी डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी है.

दरअसल यह पूरी घटना प्रतापगढ़ जिले के छोटीसादड़ी में मौजूद घाटी वाले बालाजी क्षेत्र की है. देर रात वन विभाग की जमीन पर अवैध खनन की सूचना मिलने के बाद रेंजर प्रताप सिंह कार्रवाई करने पहुंचे थे. उनके साथ वन विभाग की टीम भी थी. इसी दौरान टीम ने अवैध खनन में इस्तेमाल हो रहे डंपर को रोकने का प्रयास किया.

Pratapgarh Ranger Crushed By Dumper
रेंजर प्रताप सिंह (इमेज-Bharat Express)

50 मीटर घसीटते चले गए रेंजर

आरोप है कि डंपर चालक ने रुकने के बजाय वाहन की रफ्तार बढ़ा दी. इस दौरान डंपर ने रेंजर प्रताप सिंह को बाइक समेत अपनी चपेट में ले लिया. हादसा इतना भीषण था कि रेंजर करीब 50 मीटर तक बाइक सहित घसीटते चले गए. गंभीर रूप से घायल प्रताप सिंह को तत्काल छोटी सादड़ी सामुदायिक चिकित्सालय ले जाया गया.

प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें निम्बाहेड़ा के रास्ते जिला चिकित्सालय रेफर किया गया. हालांकि अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने प्रताप सिंह को मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे.

आरोपी डंपर चालक की तलाश जारी

डीएफओ सुरेश अग्रवाल ने बताया कि विभाग की ओर से मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है. पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है और आरोपी डंपर चालक की तलाश की जा रही है.

ये भी पढ़ें- IIT बॉम्बे छात्र की मौत में प्रोफेसर एंगल फेल! क्राइम ब्रांच ने क्या कहा?

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस आरोपी चालक की तलाश के साथ यह पता लगाने में जुटी है कि इस मामले में कौन-कौन लोग शामिल थे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read