Bharat Express DD Free Dish

4 बक्सों में 40 हजार पन्ने! अयोध्या राम मंदिर चोरी मामले में SIT ने दाखिल की चार्जशीट, बार एसोसिएशन ने किया कार्यबहिष्कार

Ayodhya Ram Mandir Daan Chori: अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर दान चोरी प्रकरण में 8 आरोपियों के खिलाफ विशेष न्यायाधीश एंटी करप्शन कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है. विवेचना अधिकारी सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी ने 4 बक्सों में चार्जशीट दस्तावेज दाखिल किया है.

ayodhya-ram-temple-donation-theft-case-sit-chargesheet-bar-association-protest

अयोध्या राम मंदिर चोरी मामले में SIT ने दाखिल की चार्जशीट

Ayodhya Ram Mandir Daan Chori: अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर दान चोरी प्रकरण में 8 आरोपियों के खिलाफ विशेष न्यायाधीश एंटी करप्शन कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है. विवेचना अधिकारी सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी ने 4 बक्सों में चार्जशीट दस्तावेज दाखिल किया है. बताया जा रहा है कि लगभग 40 हजार पेज की चार्जशीट दाखिल की गई है.

इस चार्जशीट में अनिल मिश्रा और चंपत राय का नाम शामिल नहीं है, जिसका अयोध्या के अधिवक्ताओं ने विरोध किया है. जब उन्हें चार्जशीट दाखिल करने की जानकारी मिली तो अयोध्या बार एसोसिएशन ने कार्यबहिष्कार कर दिया.

राम मंदिर में चोरी की कुल 105 घटनाएं

सूत्रों के मुताबिक चार्जशीट में SIT ने 173 गवाहों के बयान शामिल किये हैं. चार्जशीट में अधिकारियों ने बताया है कि राम मंदिर के खजाने से चोरी की कुल 105 घटनाएं हुईं. वहीं 86 कीमती सामानों की रसीद या दस्तावेज नहीं मिले. मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया कि SIT को 803 कीमती वस्तुओं का रिकॉर्ड सही मिला.

SIT की चार्जशीट में कार, गहने और 79.85 लाख रुपये नकद बरामद होने का भी जिक्र है.

चार्जशीट दाखिल होते ही अयोध्या बार एसोसिएशन ने कार्यबहिष्कार का ऐलान कर दिया. बार एसोसिएशन ने कोर्ट से अपील की है कि चार्जशीट का संज्ञान न लिया जाए.

चंपत राय और अनिल मिश्रा से खफा है बार एसोसिएशन

वकीलों की नाराजगी की वजह राम मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय और ट्रस्ट सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल नहीं होना है. अधिवक्ताओं का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. अधिवक्ताओं का कहना है कि सबसे पहले अयोध्या राम मंदिर चोरी मामले में उनके द्वारा पेश किये गए मामले पर सुनवाई की जाए, उसके बाद कोर्ट चार्जशीट पर सुनवाई करे.

ये भी पढ़ें- Explainer: 2 आयुक्त, 10 माह और 14 सवाल: समझें SIR पर IE के रिपोर्ट की पूरी ABCD

बता दें कि, नियम के अनुसार विवेचना अधिकारी को 90 दिन के अंदर चार्जशीट दाखिल करना था. विवेचना के 90 दिन पूरे हो रहे थे. चार्जशीट दाखिल करने के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read