Bharat Express DD Free Dish

‘तुरंत इस्तीफा दें ज्ञानेश कुमार, CEC को बचाने में जुटी सरकार’, राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा?

Rahul Gandhi Press Conference: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए.

Gyanesh Kumar should resign – Rahul Gandhi

ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना चाहिए- राहुल गांधी

Rahul Gandhi Press Conference: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार को घेरा है. उन्होंने चुनाव आयोग के स्पेशल वोटर रिवीजन और चुनाव आयुक्तों के बीच चल रही खींचतान को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए. राहुल ने प्रेस में एक वीडियो चलाया और फिर कहा कि वे बचपन से ही सियासत को देख रहे हैं. इंदिरा गांधी ने बांग्लादेश बनवाया था, उस वक्त उनकी लोकप्रियता सबसे ज्यादा थी फिर भी कुछ साल बाद उन्हें भी जनता की नाराजगी झेलनी पड़ी थी. कांग्रेस हो या दूसरी पार्टियां, सबने सत्ता विरोधी लहर देखी है लेकिन बीजेपी के साथ ऐसा क्यों नहीं होता?

तानाशाही वाली जगह पर क्यों नहीं दिखती एंटी इनकंबेंसी?

राहुल ने कहा कि जहां लोकतंत्र की जगह तानाशाही आ जाती है, वहीं पर सत्ता विरोधी लहर खत्म हो जाती है. उन्होंने दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव और उसके बाद जितने भी विधानसभा चुनाव हुए हैं, उन सब में वोटों की हेराफेरी हुई है. महाराष्ट्र और हरियाणा के चुनाव में भी यही खेल हुआ है. राहुल के मुताबिक वोट चोरी करना मतलब हर हिंदुस्तानी के हक को छीनना है. वोट की चोरी मतलब सीधे-सीधे कानून की चोरी है.

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर फूटा गुस्सा

राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर कहा कि उन्हें पीएम मोदी और अमित शाह ने अपने हिसाब से चुना था. जब उनकी नियुक्ति हो रही थी, तब उन्होंने इसका विरोध भी किया था. सरकार ने तो ऐसा इंतजाम कर दिया है कि CEC कानून से भी ऊपर हो गया है. राहुल का आरोप है कि ज्ञानेश कुमार ने ही देश के पूरे चुनावी सिस्टम को खराब कर दिया है. उनके पास वोट चोरी से जुड़े सारे सबूत हैं और आने वाले छह महीने में वह सब कुछ जनता के सामने रख देंगे.

दो चुनाव आयुक्त भी CEC के खिलाफ

कांग्रेस नेता ने कहा कि चुनाव आयोग के अंदर भी सब ठीक नहीं है. दो अन्य चुनाव आयुक्तों ने खुद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आवाज उठाई है. राहुल ने कहा कि वोट ही हमारे संविधान की बुनियाद है. इसी वोट से संविधान को ताकत मिलती है और फिर कानून बनते हैं, संस्थाएं बनती हैं. अगर वोट को ही खत्म कर दिया गया तो समझो संविधान को ही खत्म कर दिया गया.

ये भी पढ़ें-राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर किया हमला, बोले- 2024 लोकसभा और विधानसभा चुनावों में वोट चोरी हुई

ज्ञानेश कुमार तुरंत इस्तीफा दें-राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि अगर वोट चोरी करके सांसद संसद में बैठेंगे तो उनके बनाए हुए सारे कानून ही गैरकानूनी हो जाएंगे. उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि छह महीने के अंदर दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा. सारे सबूत ब्लैक एंड व्हाइट में सामने आ जाएंगे. अंत में उन्होंने मांग की कि ज्ञानेश कुमार को तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए. उन्होंने जो किया है वह देश के खिलाफ है. वोटों की रक्षा करने की जगह उन्होंने वोटों को लुटवाया है, इसका अंजाम उन्हें भुगतना पड़ेगा और जो भी इस साजिश में शामिल है, उसे सजा जरूर मिलेगी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read