Mobile Recharge New Rules: टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने प्री-पेड मोबाइल ग्राहकों के हित में एक बड़ा फैसला लेते हुए मोबाइल रिचार्ज के नियमों में अहम बदलाव किए हैं.इन नए नियमों के लागू होने से अब यूजर्स को 28 दिन के बजाय पूरे 30 दिन की वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान मिलेंगे, जिसकी मांग लंबे समय से की जा रही थी.आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने संसद में इस मुद्दे को उठाने के बाद ट्राई के इस कदम का स्वागत किया है.
ट्राई (TRAI) के नए दिशा-निर्देशों के अनुसार मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियों को 30 दिन की अवधि वाले स्पेशल टैरिफ वाउचर (STVs) और प्लान बाजार में उतारने होंगे.इससे ग्राहकों को साल में 13 बार रिचार्ज कराने के झंझट से मुक्ति मिलेगी और उन्हें अब साल में केवल 12 बार ही रिचार्ज कराना पड़ेगा.इसके अलावा, नए नियमों के तहत कंपनियों को वॉइस-ओनली और एसएमएस-ओनली (SMS-Only) प्लान भी पेश करने होंगे, जिससे बिना इंटरनेट चलाने वाले कम बजट वाले ग्राहकों को सीधा फायदा पहुंचेगा और वे अनावश्यक डेटा प्लान के खर्च से बच सकेंगे.
अब साल में 13 नहीं, सिर्फ 12 बार कराना होगा रिचार्ज
नए नियमों के लागू होने के बाद प्री-पेड मोबाइल ग्राहकों को हर महीने केवल 28 दिन की वैलिडिटी से छुटकारा मिल जाएगा. सरकार और ट्राई के नए दिशा-निर्देशों के अनुसार अब टेलीकॉम कंपनियों को 30 दिन की वैधता वाले स्पेशल टैरिफ वाउचर (STVs) और प्लान देने होंगे. इससे यूजर्स को साल भर में 13 बार रिचार्ज कराने की जरूरत खत्म होगी और वे 12 मासिक रिचार्ज में ही अपना काम चला सकेंगे.
राघव चड्ढा ने संसद में उठाया था मुद्दा
राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने 11 मार्च को संसद में 28 दिनों के रिचार्ज साइकिल और बिना डेटा वाले महंगे प्लान्स का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था. उन्होंने सरकार और ट्राई से मांग की थी कि कम बजट वाले ग्राहकों के लिए सस्ते और केवल वॉइस एवं एसएमएस (SMS) वाले विकल्प मुहैया कराए जाएं. ट्राई द्वारा नियम में बदलाव किए जाने पर राघव चड्ढा ने खुशी जाहिर की और इस फैसले को ग्राहकों के हित में एक बड़ा कदम बताया.
ट्रैफिक रूल्स और प्लान्स में क्या-क्या हुए बदलाव?
ट्राई (TRAI) के नए नियमों (Telecom Consumer Protection Regulations) के तहत कंपनियों को वॉइस-ओनली और एसएमएस-ओनली (SMS-Only) प्लान भी पेश करने होंगे. इसका सबसे ज्यादा फायदा उन बेसिक फोन यूजर्स को होगा जिन्हें इंटरनेट/डेटा की जरूरत नहीं होती और वे केवल कॉल व मैसेज के लिए मोबाइल इस्तेमाल करते हैं. इससे आम ग्राहकों को अपनी जरूरत के हिसाब से सही और किफायती प्लान चुनने का ज्यादा लचीलापन मिलेगा.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

