Bharat Express DD Free Dish

‘जनता का दिल जीतना मैं सिखा सकता हूं’, केजरीवाल पर भड़के प्रवेश वर्मा, पिटाई खाने वाले को बताया AAP का गुंडा

Parvesh Verma: प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल को झूठ का पुलिंदा करार दिया. उन्होंने पिटाई खाने वाले युवक को आम आदमी पार्टी का गुंडा बताया. उन्होंने कहा कि जब वो सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे तो वहां आम आदमी पार्टी के विधायक कई सारे गुंडों को लेकर पहुंचे. प्रवेश वर्मा ने बताया कि जिस युवक को पिटा गया उसके खिलाफ 3 महीने पहले ही FIR दर्ज की गई थी.

parvesh-verma-hits-back-at-arvind-kejriwal-aap-bjp-slap-row-delhi-politics

केजरीवाल पर भड़के प्रवेश वर्मा

Parvesh Verma: रविवार को सड़क निरीक्षण करने निकले दिल्ली सरकार में PWD मंत्री प्रवेश वर्मा ने एक युवक को थप्पड़ जड़ दिया. जिसके बाद लुटियंस के राजनीतिक गलियारों में दिल्ली की बीजेपी सरकार पर ताबड़तोड़ हमले शुरू हो गए. लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इसे बीजेपी का अहंकार बताया. वहीं आम आदमी पार्टी ने प्रवेश वर्मा के इस थप्पड़कांड को गुंडों वाली हरकत बताया और उनके इस्तीफे की मांग कर डाली.

आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने इसे भाजपा की खुलेआम गुंडागर्दी करार दिया. उन्होंने पीएम मोदी से अपील करते हुए प्रवेश वर्मा को मंत्रीमंडल से बाहर करने की मांग की. केजरीवाल ने आगे कहा कि वो खुद इस सड़क का निरीक्षण करने जाएंगे.

प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल को बताया झूठ का पुलिंदा

अब केजरीवाल के इस बयान पर दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने भी पलटवार किया है. उन्होंने अरविंद केजरीवाल को झूठ का पुलिंदा करार दिया. उन्होंने कहा, “अरविंद केजरीवाल जी मैदान में उतर चुके हैं. अपने बच्चों की झूठी कसम खाना, माता-पिता को व्हीलचेयर पर बैठाकर वोट डलवाने ले जाना, शीश महल में दिल्ली की महिला सांसद की पिटाई करना, चीफ सेक्रेटरी की पिटाई करने वाला व्यक्ति अब जेन जी नाम का सहारा ले रहा है.”

उन्होंने आगे कहा,

केजरीवाल जी , मैं आपको सीखा सकता हूँ की जनता का दिल कैसे जीतते हैं . मगर आपको ड्रामा करने से फुर्सत मिले तब ना . चलो पहले ये वीडियो देखो !

प्रवेश वर्मा ने पिटाई खाने वाले युवक को आम आदमी पार्टी का गुंडा बताया. उन्होंने कहा कि जब वो सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे तो वहां आम आदमी पार्टी के विधायक कई सारे गुंडों को लेकर पहुंचे. प्रवेश वर्मा ने बताया कि जिस युवक को पिटा गया उसके खिलाफ 3 महीने पहले ही FIR दर्ज की गई थी. उसपर PWD के एक कर्मचारी की गर्दन तोड़ी थी. इस मामले में विधायक जनरैल सिंह का भतीजा भी नामजद था. जिस मामले में उसे दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था.

ये आम आदमी पार्टी के गुंडे हैं

मंत्री वर्मा ने केजरीवाल को चेतावनी देते हुए कहा कि आपकी ये हरकतें ज्यादा दिनों तक नहीं चलने वाली. उन्होंने कहा कि अगर दिल्ली सरकार के काम में आपके गुंडे दोबारा से बाधा डालते हैं तो मैं इसे बर्दाश्त नहीं करने वाला.

ये भी पढ़ें- ‘घरों में दुबक जाओ..’ उज्जैन हिंसा में निशाने पर आए काजी, क्या है भोपाल कनेक्शन?

बता दें कि, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी प्रवेश वर्मा पर करारा हमला बोला है. उन्होंने प्रवेश वर्मा को गुंडा करार दिया. संजय सिंह ने पीएम मोदी से प्रवेश वर्मा को मंत्री पद से हटाने की मांग की है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read