Bharat Express DD Free Dish

राजभवन मार्च से गरमाई बिहार की राजनीति, आर-पार के मूड में तेजस्वी, बोले- वोट चोरी से लोकतंत्र हुआ खत्म

Tejashwi Yadav On Raj Bhavan March: राजभवन मार्च को लेकर तेजस्वी यादव ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि गुरुवार को विपक्षी दल राजभवन मार्च कर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वोट चोरी कराने और देश के लोकतंत्र को खत्म करने का काम किया है.

tejashwi-yadav-raj-bhavan-march-vote-theft-allegations-election-commission

आर-पार के मूड में तेजस्वी

Tejashwi Yadav On Raj Bhavan March: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बॉलीवुड के बड़े कलाकार नाना पाटेकर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से फिल्म जगत को बड़ी क्षति हुई है. उन्होंने दिवंगत कलाकार की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताई.

तेजस्वी यादव ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि हमें सूचना मिली है और उनके परिजनों के प्रति हम लोगों की संवेदना है. वह एक बड़े कलाकार रहे. हम लोग ईश्वर से प्रार्थना करेंगे कि उनकी आत्मा को शांति मिले. बॉलीवुड के लिए यह एक बड़ी क्षति हुई है.

चुनाव आयोग पर लगाये गंभीर आरोप

राजभवन मार्च को लेकर तेजस्वी यादव ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि गुरुवार को विपक्षी दल राजभवन मार्च कर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वोट चोरी कराने और देश के लोकतंत्र को खत्म करने का काम किया है. तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि फर्जी चुनाव कराकर भाजपा को जिताने का काम ज्ञानेश कुमार ने किया.

उन्होंने कहा कि जब इसका भंडाफोड़ हुआ तो लोकतंत्र को बचाने के लिए सभी लोग एकजुट हुए हैं. उन्होंने कहा कि विपक्ष की मांग है कि आगे से चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से हों तथा सभी राजनीतिक दलों के लिए समान अवसर और लेवल प्लेइंग फील्ड सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने लोकतंत्र को खत्म करने के लिए षड्यंत्र रचा है, उन षड्यंत्रकारियों को सजा मिले, इसके लिए हम लोग राजभवन मार्च के लिए जा रहे हैं.

विपक्ष की लड़ाई जारी रहेगी

तेजस्वी ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए विपक्ष की लड़ाई जारी रहेगी और चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता सुनिश्चित करना जरूरी है. वहीं, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां के निधन पर भी तेजस्वी यादव ने शोक जताया.

ये भी पढ़ें- CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष! ‘काला दिवस’ मनाकर शक्ति प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

उन्होंने कहा कि कल ही उनकी हेमंत जी से बातचीत हुई थी. दोनों परिवारों के बीच शुरू से ही पारिवारिक संबंध रहे हैं. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की माता जी के निधन से उन्हें बेहद दुख हुआ है और इस दुख की घड़ी में वह पूरी तरह उनके परिवार के साथ खड़े हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read