Bharat Express DD Free Dish

दिल्ली में आज फिर ट्रैफिक जाम का झंझट: 30 जगहों पर रहेगा डायवर्जन; निकलने से पहले देख लें लिस्ट

राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी और SFI के प्रदर्शन के कारण रविवार को भी कड़े ट्रैफिक डायवर्जन लागू हैं. सफर करने से पहले जानें आज के ट्रैफिक अपडेट्स.

Delhi Traffic Advisory

दिल्ली में आज भी रहेंगे कई रास्ते बंद

Delhi Traffic Advisory: अगर आज आप राजधानी दिल्ली में कहीं बाहर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो जरा संभलकर निकलिएगा! कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) के लगातार दूसरे दिन चल रहे विरोध प्रदर्शन के चलते दिल्ली की सड़कों पर भयंकर पाबंदियां और डायवर्जन लागू कर दिए गए हैं. कानून-व्यवस्था बिगड़ने न पाए, इसके लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है और लोगों को संभलकर चलने की सलाह दी गई है.

इन रास्तों पर रहना होगा बेहद सावधान

रविवार सुबह 6 बजे से ही सेंट्रल दिल्ली के कई मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक को रोक दिया गया है या डायवर्ट किया गया है. मंडी हाउस, कनॉट प्लेस, पटेल चौक, जंतर-मंतर, अशोक रोड और टॉल्स्टॉय मार्ग जैसे व्यस्त इलाकों में आपको जाम का सामना करना पड़ सकता है.

इसके अलावा गोल डाक खाना, संसद मार्ग क्रॉसिंग, रेल भवन गोलचक्कर, मिंटो रोड, दीन दयाल उपाध्याय मार्ग, लोधी रोड फ्लाईओवर, सरदार पटेल मार्ग और नीला गुंबद के आसपास के चौराहों पर भी गाड़ियां रेंग-रेंगकर चलेंगी. मोती बाग फ्लाईओवर और भीकाजी कामा प्लेस के अंडरपास के पास भी ट्रैफिक की चाल धीमी रहने वाली है.

एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्री दें ध्यान

अगर आज आपका ट्रेन या फ्लाइट पकड़ने का प्लान है, तो समय से काफी पहले घर से निकलें. नई दिल्ली और सेंट्रल दिल्ली के रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों और एयरपोर्ट की तरफ जाने वाले रास्तों पर असर पड़ सकता है, इसलिए रास्ते में एक्ससर्ट समय लेकर चलना ही समझदारी होगी. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और जैसे-जैसे स्थिति सामान्य होगी, पाबंदियों में ढील दी जाएगी. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले ट्रैफिक पुलिस के सोशल मीडिया अपडेट्स जरूर चेक कर लें.

ये भी पढ़ें- गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी अपडेट: आसमान छूने लगे दाम, रिकॉर्ड तोड़ तेजी के बाद जानें अपने शहर का ताजा भाव

क्यों हो रहा है इतना हंगामा?

बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी और छात्र संगठन SFI के प्रदर्शन के चलते दिल्ली पुलिस ने ये कड़े कदम उठाए हैं. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, तब तक उनका प्रोटेस्ट यूं ही जारी रहेगा. CJP नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को उनके पद से हटाने की मांग दोहराई है और जंतर-मंतर तक मार्च निकालने का ऐलान किया है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read