Khatu Shyam News: सीकर स्थित विश्व प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर के पट विशेष तिलक और श्रृंगार के कारण 13 अक्टूबर की रात 10 बजे से 14 अक्टूबर की शाम 5 बजे तक यानी 19 घंटे बंद रहेंगे.
श्री श्याम मंदिर कमेटी के अनुसार, खाटूश्यामजी में 14 अक्टूबर को बाबा श्याम का विशेष तिलक-श्रृंगार और सेवा-पूजा अनुष्ठान किया जाएगा. इस वजह से 13 अक्टूबर की रात 10:00 बजे से लेकर 14 अक्टूबर की शाम 5:00 बजे तक कुल 19 घंटे के लिए मंदिर के पट आम भक्तों के लिए बंद रहेंगे. 14 अक्टूबर को शाम 5 बजे पट खुलने के बाद भक्त बाबा के नए और अलौकिक स्वरूप के दर्शन कर सकेंगे. मंदिर कमेटी ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इसी समयानुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं.
खाटूश्यामजी मंदिर के 14 अक्टूबर को 19 घंटे बंद रहेंगे पट
राजस्थान के सीकर जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर से जुड़े बाबा श्याम के भक्तों के लिए एक जरूरी खबर है. अगर आप आगामी दिनों में बाबा के दर्शन के लिए खाटूधाम जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो पहले यह खबर पढ़कर तारीख और समय जरूर नोट कर लें. उसी के अनुसार खाटूनगरी की ओर प्रस्थान करें, क्योंकि जल्द ही खाटू वाले बाबा श्याम मंदिर के पट करीब 19 घंटे तक बंद रखे जाएंगे. जब पट दोबारा खुलेंगे, तब भक्तों को बाबा के नए अलौकिक स्वरूप के दर्शन होंगे.
विशेष तिलक-श्रृंगार के चलते बंद रहेंगे मंदिर के पट
भक्तों में ‘हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा’ के नाम से विख्यात खाटूश्याम मंदिर में 14 अक्टूबर को बाबा का विशेष तिलक-श्रृंगार किया जाएगा, जिसके चलते मंदिर के पट 19 घंटे बंद रहेंगे. इस दौरान भक्तों को बाबा श्याम के दर्शन के लिए इंतजार करना पड़ेगा. श्री श्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान की ओर से सार्वजनिक सूचना जारी कर इसकी जानकारी दी गई है.
जानिए पट बंद रहने का पूरा समय
कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान के मुताबिक, इस दौरान विशेष अनुष्ठानों के साथ लखदातार बाबा श्याम की सेवा-पूजा और तिलक कार्यक्रम संपन्न होगा. इस समय अवधि में श्रद्धालुओं को बाबा श्याम के दर्शन नहीं हो सकेंगे. मंदिर कमेटी ने भक्तों से अपील की है कि वे निर्धारित समय का पालन करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो.
- पट बंद होने का समय: 13 अक्टूबर 2026, रात 10:00 बजे से
- पट खुलने का समय: 14 अक्टूबर 2026, शाम 5:00 बजे से
- कुल दर्शनबंदी अवधि: 19 घंटे
14 अक्टूबर को शाम 5:00 बजे के बाद दोबारा बाबा श्याम के दर्शन शुरू हो जाएंगे और भक्त बाबा के नए अलौकिक स्वरूप के दर्शन कर सकेंगे.
मंदिर कमेटी की श्रद्धालुओं से अपील
विशेष तिलक-सेवा के दौरान बाबा श्याम के विग्रह की विधि-विधान से सेवा-पूजा और विशेष श्रृंगार किया जाता है. पट खुलने के बाद बाबा के नए स्वरूप के दर्शन को लेकर भक्तों में खास उत्साह रहता है. ऐसे में 14 अक्टूबर की शाम खाटूधाम में एक बार फिर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है. मंदिर कमेटी ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अपनी खाटू यात्रा का कार्यक्रम इसी समय-सारणी के अनुसार बनाएं और 14 अक्टूबर शाम 5:00 बजे के बाद ही दर्शन के लिए पहुंचें, ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके.
यह भी पढ़ें-शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग का साया: कन्या-धनु राशि की खुलेगी किस्मत, मीन वाले सतर्क
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




