Bharat Express DD Free Dish

‘ज्ञानेश कुमार भी जाएंगे, सरकार भी जाएगी!’ राहुल गांधी का तीखा प्रहार, दिल्ली सड़कों पर उतरा विपक्ष

Opposition Protest Delhi: इंडी गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और केंद्र के करीब 200 अधिकारियों से जानकारी मिलने का दावा करते हुए कहा कि संविधान की रक्षा के लिए यह आंदोलन आगे भी जारी रहेगा.

INDIA Alliance Supreme Court March

Opposition Protest Delhi: इंडी गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला बोला है. राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के तुरंत इस्तीफे की मांग करते हुए आरोप लगाया कि देश के संविधान पर हमला किया जा रहा है. उन्होंने इसे केवल एक दिन का प्रदर्शन न बताते हुए सभी राजनीतिक दलों और नागरिकों से संविधान की रक्षा के लिए आगे आने की अपील की है.

मुख्य चुनाव आयुक्त पर राहुल गांधी का तीखा हमला

इंडी गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए आरोप लगाया कि देश के संविधान पर हमला हो रहा है और चुनाव प्रक्रिया को लेकर उठाए जा रहे सवालों का जवाब नहीं दिया जा रहा है.
‘चलो दिल्ली मार्च’ में शामिल होने की अपील

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ज्ञानेश कुमार के खिलाफ यह विरोध एक दिन का नहीं है बल्कि आगे भी जारी रहेगा. उन्होंने सभी राजनीतिक दलों, आम नागरिकों, पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से संविधान की रक्षा के लिए ‘चलो दिल्ली मार्च’ में शामिल होने की अपील की.

‘शिव तांडव’ और बिना किसी पूर्व योजना का आंदोलन

राहुल गांधी से जब पूछा गया कि आपकी मांग है कि ज्ञानेश कुमार जाएंगे, सरकार भी जाएगी, तो इस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी से बातचीत हुई. मैंने उससे कहा कि ये शिव का डांस है, शिव तांडव है और कोई प्लान नहीं है. हमने कोई प्लान नहीं किया है. प्लान ये था कि बस में जाएंगे, रोका जाएगा और हमें सफलता भी मिली. शिव का डांस चल रहा है और इसमें कोई भी शामिल हो सकता है.

बाराखंभा रोड से सुप्रीम कोर्ट तक मार्च का रूट

राहुल गांधी ने ‘चलो दिल्ली मार्च’ में सभी राजनीतिक दलों के नेताओं से शामिल होने की अपील की. उन्होंने कहा कि जो भी संविधान की रक्षा करना चाहता है, वह इस मार्च का हिस्सा बन सकता है, चाहे वह किसी भी राजनीतिक दल से जुड़ा हुआ हो. राहुल गांधी ने कहा कि इंडी गठबंधन का मार्च दिल्ली के बाराखंभा रोड से सुप्रीम कोर्ट तक जाने वाला है.

केंद्र सरकार के 200 अधिकारियों के संपर्क में होने का दावा

उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार के करीब 200 अधिकारी उनके संपर्क में हैं और उन्हें जानकारी दे रहे हैं. इन अधिकारियों में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और विदेश मंत्रालय से जुड़े अधिकारी भी शामिल हैं. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि संविधान पर हमला हो रहा है और पुलिस के कामकाज को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. उन्होंने कहा कि उनसे पुलिसकर्मी भी पूछ रहे हैं कि ज्ञानेश कुमार की सुरक्षा क्यों की जा रही है.

उन्होंने दोहराया कि यह आंदोलन केवल एक दिन का प्रदर्शन नहीं है बल्कि इसे आगे भी जारी रखा जाएगा. संविधान की रक्षा करना सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है और इसके लिए राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर एकजुट होने की जरूरत है.

यह भी पढ़ें-‘जीतें तो आयोग अच्छा, हारें तो खराब…’ राहुल गांधी पर बृजभूषण का पलटवार, बृजभूषण की मांग- जंतर-मंतर पर बैन हो धरना

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read