Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

मुंबई इंडियंस को मिला अपना राजा वापस! क्या रोहित शर्मा संभालेंगे फिर से टीम ब्लू की कमान?

मुंबई इंडियंस के खेमे से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां फ्रेंचाइजी एक बार फिर रोहित शर्मा को कप्तान बनाने और हार्दिक पंड्या को ट्रेड करने पर विचार कर रही है. क्रिकेट गलियारों में इस चर्चा ने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है.

IPL 2027 Rohit Sharma

Rohit Sharma बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान!

क्या IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस (MI) के खेमे में बहुत बड़ा उलटफेर होने वाला है? क्रिकेट के गलियारों से एक ऐसी खबर आ रही है, जिसने फैंस के बीच हलचल मचा दी है. पिछले कुछ सीजनों से मैदान पर संघर्ष कर रही और अंदरूनी कलह से जूझ रही पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस अब अपनी पुरानी गलतियों को सुधारने के मूड में नजर आ रही है. चर्चा है कि फ्रेंचाइजी एक बार फिर अपने सबसे कामयाब कप्तान रोहित शर्मा के हाथों में टीम की कमान सौंपने की तैयारी कर रही है.

क्यों आई Rohit Sharma की याद?

आपको तो याद ही होगा कि कैसे साल 2024 के सीजन से ठीक पहले रातों-रात बड़ा फैसला लेते हुए हार्दिक पंड्या को कप्तान बना दिया गया था. इस फैसले के बाद से ही मुंबई इंडियंस की टीम में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था. हार्दिक की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन तो खराब रहा ही, साथ ही ड्रेसिंग रूम का माहौल और खिलाड़ियों के बीच तालमेल पर भी सवाल खड़े होने लगे. 2024 में टीम सबसे नीचे पायदान पर रही और भले ही 2025 में टीम ने प्लेऑफ तक का सफर तय किया हो, लेकिन ट्रॉफी का सूखा खत्म नहीं हुआ.

यही वजह है कि मैनेजमेंट अब समझ चुका है कि टीम में स्थिरता और पुराना रुतबा वापस लाने के लिए रोहित शर्मा के अनुभव और उनकी कप्तानी का कोई विकल्प नहीं है. रोहित वही कप्तान हैं जिन्होंने अपनी शानदार लीडरशिप में टीम को 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में पांच बार चैंपियन बनाया था.

हार्दिक पंड्या का क्या होगा?

जैसे ही रोहित के दोबारा कप्तान बनने की सुगबुगाहट तेज हुई है वैसे ही हार्दिक पंड्या के भविष्य को लेकर भी अटकलों का बाजार गर्म हो गया है. क्रिकेट के गलियारों में यह चर्चा जोरों पर है कि हार्दिक को किसी दूसरी फ्रेंचाइजी में ट्रेड किया जा सकता है. इस रेस में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और राजस्थान रॉयल्स (RR) जैसी टीमों के नाम सबसे आगे चल रहे हैं.

ये भी पढ़ें- क्रिकेट में बदला बोल्ड का नियम! अब ऐसे गिरेंगी स्टंप्स तो बल्लेबाज नहीं होगा आउट

यशस्वी जायसवाल को लेकर बड़ी डील की चर्चा

सिर्फ कप्तानी ही नहीं, बल्कि खिलाड़ियों के आदान-प्रदान को लेकर भी एक बड़ा अपडेट सामने आया है. ऐसा कहा जा रहा है कि मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच हार्दिक पंड्या के बदले युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल को मुंबई लाने को लेकर बातचीत चल रही थी. चूंकि रोहित शर्मा अब अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर हैं, इसलिए मुंबई फ्रेंचाइजी यशस्वी के रूप में टीम के लिए एक दमदार और विस्फोटक भविष्य का ओपनर तैयार करना चाहती है. हालांकि इन खबरों पर अभी तक कोई आधिकारिक मुहर नहीं लगी है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital