Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी हुई पत्नी ने अपने पति की हत्या कर दी. हालांकि, पुलिस ने उसे 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर खौफनाक राज खोल दिया है. जानिए क्या है पूरा मामला?

Faridabad Murder Case

Faridabad Murder Case: फरीदाबाद/विनोद मित्तल: दिल्ली से सटे फरीदाबाद जिले से मानवता को झकझोर कर रख देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. पल्ला थाना क्षेत्र के श्याम कॉलोनी में एक पत्नी ने अपने ही पति की बेरहमी से हत्या कर दी. हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपी महिला ने 15 साल पहले जिस शख्स के साथ कोर्ट मैरिज की थी, उसी को रास्ते से हटाने के लिए उसने अपने गांव के ही दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया.

प्रेमी के उकसाने पर रची गई साजिश

पुलिस प्रवक्ता यशपाल (Palla police station Faridabad) ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक गोपाल मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हाथरस का रहने वाला था और पिछले कई सालों से फरीदाबाद में रहकर काम कर रहा था. इस दौरान उसकी पत्नी का दिल उसके अपने ही गांव के रहने वाले योगेंद्र नाम के युवक पर आ गया था.

जांच में सामने आया कि 14 और 15 अक्टूबर की दरमियानी रात को इस साजिश को अंजाम दिया गया. प्रेमी योगेंद्र ने महिला को पूरी तरह उकसाते हुए कहा था कि ‘गोपाल को रास्ते से हटा दो, फिर हम शादी कर लेंगे और बाकी सब मैं संभाल लूंगा’. इसी सुनियोजित साजिश के तहत पत्नी ने सोते हुए अपने पति का चाकू से गला रेत दिया.

24 घंटे के भीतर पुलिस ने दबोचा (extramarital affair murder Faridabad)

मृतक के भाई की शिकायत पर पल्ला थाने में तुरंत मुकदमा दर्ज किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच डीएलएफ (DLF) की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों कातिल पत्नी और उसके प्रेमी योगेंद्र को धर दबोचा.

ये भी पढ़ें: सैल्यूट नन्ही शिवानी! बच्ची की जलती चिता को ‘गार्ड ऑफ ऑनर, 3 लोगों को दिया जीवनदान

पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital