Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका सेवाभाव और मोरबी की जनता से आत्मीय नाता हमेशा याद रखा जाएगा.

Morbi’s Rajmata Vijaykunwarba
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मोरबी राजपरिवार की वरिष्ठ सदस्य राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है. शनिवार रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर गुजराती भाषा में साझा किए गए अपने शोक संदेश में प्रधानमंत्री ने राजमाता के समृद्ध व्यक्तित्व, निस्वार्थ सेवा भावना और मोरबी की जनता के साथ उनके आत्मीय व गहरे जुड़ाव को भावपूर्ण रूप से स्मरण किया.

‘मोरबी के लोगों से उनका नाता हमेशा स्मरणीय रहेगा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संदेश में कहा कि मोरबी की आदरणीय राजमाता विजयकुंवरबा के निधन के समाचार से वे अत्यंत व्यथित हैं. उन्होंने लिखा, ‘उनका गरिमामयी व्यक्तित्व, सेवाभाव और मोरबी के जनमानस के साथ उनका गहरा नाता सदैव याद रखा जाएगा.’

प्रधानमंत्री ने कहा कि राजमाता ने आजीवन स्थानीय समाज और लोगों की भलाई के प्रति जो समर्पण दिखाया, वह प्रेरणादायी है.

दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों के संबल की प्रार्थना

प्रधानमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त राजपरिवार तथा उनके सभी प्रशंसकों व शुभचिंतकों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं. पीएम मोदी ने कहा कि परम कृपालु परमात्मा परिवारजनों और प्रशंसकों को इस असहनीय व अपूरणीय क्षति को सहन करने का धैर्य और संबल प्रदान करें.

यह भी पढ़ें: ‘आप मेरे लिए नेता नहीं, बड़े भाई जैसे हैं’, केरल की युवती ने योगी आदित्यनाथ को भेजा शादी का खास निमंत्रण

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital