Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Muzaffarpur में युवक की हत्या के बाद भारी बवाल, उग्र भीड़ ने आरोपियों के 8-10 घरों में लगाई आग

Navneet Kumar Murder Muzaffarpur: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मोहम्मदपुर खाजे गांव के रहने वाले 20 वर्षीय नवनीत कुमार की उसके ही दोस्तों ने कथित तौर पर बेरहमी से पिटाई करने के बाद चाकू मारकर हत्या कर दी. इस वारदात के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया है.

muzaffarpur-karja-navneet-kumar-murder-case-clash-arson

Muzaffarpur में युवक की हत्या के बाद भारी बवाल

Navneet Kumar Murder Muzaffarpur: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक बेहद डरा देने वाली वारदात सामने आई है. यहां करजा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर खाजे गांव के रहने वाले 20 वर्षीय नवनीत कुमार की उसके ही दोस्तों ने कथित तौर पर बेरहमी से पिटाई करने के बाद चाकू मारकर हत्या कर दी. इस वारदात के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया है.

रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही युवक का शव गांव पहुंचा, आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा. उग्र भीड़ ने परतापुर गांव स्थित आरोपियों के करीब 8 से 10 घरों को निशाना बनाते हुए उन्हें आग के हवाले कर दिया और जमकर तोड़फोड़ की. हालात को बेकाबू होते देख इलाके में कई थानों की पुलिस के साथ अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है.

Navneet Kumar Murder Muzaffarpur

मेला देखकर लौट रहा था नवनीत

मिली जानकारी के मुताबिक, मोहम्मदपुर खाजे गांव निवासी नवनीत कुमार शनिवार की देर रात अपने आधा दर्जन दोस्तों के साथ मेला घूमने निकला था. इसी दौरान चैनपुर चौक के पास किसी बात को लेकर दोस्तों के बीच आपसी विवाद बढ़ गया. देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. जिसके बाद दोस्तों ने नवनीत को घेर लिया.

परिजनों का आरोप है कि हमलावरों ने पहले नवनीत को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा और फिर गले में बेल्ट कसकर और चाकू मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. खून से लथपथ हालत में नवनीत को मड़वन स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Navneet Kumar Murder Muzaffarpur
भीड़ ने आरोपियों के घरों में लगाई आग

शव गांव पहुंचा तो मच गया कोहराम

रविवार सुबह जब पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा, तो गांव में कोहराम मच गया. नवनीत की मौत से गुस्साए सैकड़ों लोगों की भीड़ ने आरोपियों के गांव पर धावा बोल दिया. भीड़ ने कथित आरोपियों के आधा दर्जन से अधिक (करीब 10) घरों में आगजनी की. जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आग की लपटें उठती देख गांव के लोग इधर-उधर भागने लगे.

किसी उपद्रवी को बख्शा नहीं जाएगा- SSP

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए करजा थाना समेत आसपास के कई थानों की पुलिस और भारी संख्या में अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर भेजा गया है. फिलहाल पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां स्थिति को संभालने में जुटी हैं.

ये भी पढ़ें- Pratapgarh Double Murder: खुद मरे या गला दबाकर मारा? प्रतापगढ़ के लालू पट्टी गांव में चारपाई फंदे से लटके मिले मां-बेटे

एसएसपी कांतेस कुमार मिश्रा ने कहा कि पुलिस हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई कर रही है. उन्होंने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि कानून को अपने हाथ में लेने वाले किसी भी उपद्रवी को बख्शा नहीं जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital