Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

7 करोड़ बच्चों को फ्री SpaceX का शेयर! एलन मस्क ने दुनिया को चौंकाया; क्या हैं मायने?

Elon Musk SpaceX Share Giveaway: एलन मस्क अमेरिका के 7.2 करोड़ बच्चों को स्पेसएक्स का एक-एक शेयर मुफ्त देंगे. जानिए 10.5 अरब डॉलर के इस ऐतिहासिक प्लान के क्या हैं मायने?

Elon Musk SpaceX Share Giveaway

Elon Musk SpaceX Share Giveaway: दुनिया के सबसे रईस कारोबारी एलन मस्क ने एक बार फिर से नई चर्चा को जन्म दिया है. मंगल ग्रह पर इंसानी बस्ती बसाने और रॉकेट्स को जमीन पर वापस उतारने वाले मस्क ने अब अमेरिकी बच्चों के लिए एक ऐसा सपना देखा है, जो सीधे पूंजीवाद और भविष्य की नई पीढ़ी के रिश्ते को नया आकार दे सकता है. मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर घोषणा की है कि वे अगले साल यानी 2027 तक अमेरिका के प्रत्येक बच्चे को अपनी रॉकेट कंपनी ‘स्पेसएक्स’ (SpaceX) का एक-एक शेयर मुफ्त में देंगे.

मस्क ने इसे सिर्फ एक शुरुआत बताया है और साफ किया है कि यह आने वाले समय में आम जनता को सीधे कंपनी की मिल्कियत सौंपने की कड़ी का पहला कदम होगा. लेकिन क्या यह सिर्फ एक लोकलुभावन दांव है या इसके पीछे भविष्य की आर्थिक क्रांति की कोई गहरी रणनीति छिपी है?

ये भी पढ़ें: क्या है दशहरे की तरह रूस में मनाए जाने वाला मस्लेनित्सा? जानें 400 साल पुराने कहानी

आंकड़ों में समझिए मस्क का दांव (Elon Musk latest news on SpaceX Share)

मस्क की इस घोषणा के बाद वित्तीय जगत में तेजी से गणनाएं शुरू हो गई हैं. अगर यह योजना पूरी तरह धरातल पर उतरती है, तो इसका आकार कितना विशाल होगा.

  • बिजनेस इनसाइडर की रिपोर्ट के अनुसार, यदि अमेरिका के प्रत्येक बच्चे को एक शेयर दिया जाता है, तो इसके दायरे में करीब 72 मिलियन बच्चे आएंगे.
  • स्पेसएक्स के मौजूदा निजी वैल्यूएशन और शेयर भाव के हिसाब से बांटे जाने वाले शेयरों का कुल मूल्य लगभग 10.5 अरब डॉल बैठेगा.

शेयर ट्रांसफर का स्ट्रक्चर अभी बाकी (SpaceX share to every kid in America)

मस्क ने अभी यह खुलासा नहीं किया है कि नाबालिग बच्चों को ये निजी शेयर सीधे ट्रांसफर कैसे होंगे और उनके वोटिंग या ट्रेडिंग अधिकार किस ट्रस्ट या कस्टोडियल खाते के जरिए संचालित होंगे.

‘ट्रम्प अकाउंट्स’ और सिलिकॉन वैली की नई होड़

मस्क का यह फैसला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन की ‘ट्रम्प अकाउंट्स’ (Trump Accounts) पहल के परिप्रेक्ष्य में भी देखा जा रहा है. ट्रम्प प्रशासन ने वर्ष 2025 से 2028 के बीच जन्मे बच्चों के लिए 1,000 डॉलर तक के सरकारी निवेश खाते शुरू करने की योजना बनाई है. मस्क का यह कदम सीधे कॉरपोरेट जगत की ओर से बच्चों के लिए किया जाने वाला दुनिया का सबसे बड़ा वेल्थ-शेयरिंग प्रयोग माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें: संडास के चक्कर में IRCTC को लगी 20,000 की चपत, बुजुर्ग की भरी जेब; जानें क्या है मामला?

वहीं दूसरी ओर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दिग्गज कंपनी ‘एंथ्रोपिक’ (Anthropic) ने अपने आगामी 1 ट्रिलियन डॉलर के संभावित आईपीओ से पहले 5 फीसदी शेयर जनहित फंड को देने का ऐलान किया था. इस पर चुटकी लेते हुए मस्क ने कहा था कि किसी फंड या एनजीओ को देने के बजाय कंपनियों को सीधे जनता और बच्चों के हाथों में शेयर सौंपने चाहिए.

भविष्य का नागरिक होगा स्पेसएक्स का साझेदार (Gwynne Shotwell SpaceX stock donation)

किसी बच्चे के गुल्लक में सिक्के डालने और उसके नाम पर दुनिया की सबसे आधुनिक अंतरिक्ष कंपनी का शेयर होने में जमीन-आसमान का फर्क है. मस्क का यह प्रयोग केवल पैसे बांटना नहीं है, बल्कि अमेरिका की पूरी नई पीढ़ी को अंतरिक्ष अनुसंधान, मार्स मिशन और स्टारलिंक जैसी तकनीकों का भावनात्मक व वित्तीय हिस्सेदार बना देना है. जब 7 करोड़ से अधिक बच्चे बड़े होकर खुद को स्पेसएक्स का मालिक समझेंगे, तो कंपनी के प्रति उनका भरोसा किसी भी सरकारी या निजी संस्थान से कहीं अधिक मजबूत होगा.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital