Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

क्या से क्या कांड हो गया? रोहित बन इंदौर आया गाजियाबाद का अनस; देखें बजरंग दल का Live एक्शन VIDEO

Indore Bajrang Dal Action: इंदौर के विजयनगर इलाके में ऑनलाइन ऐप के जरिए नाम बदलकर युवती से दोस्ती करने और ‘रोहित’ बनकर मिलने पहुंचे अनस को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया. जानिए उसके बाद क्या हुआ?

Indore Anas cheats Hindu girl with Rohit fake identity Bajrang Dal action

Indore Bajrang Dal Action: जय व्यास/इंदौर: मध्य प्रदेश के आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. इंदौर की विजयनगर थाना पुलिस ने एक ऐसे युवक को पकड़ा है, जो अपनी असली पहचान छिपाकर और नाम बदलकर एक युवती से मिलने पहुंचा था. इस मामले में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया.

ऑनलाइन ऐप के जरिए हुई थी दोस्ती (Bajrang Dal catches youth in Indore)

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पकड़ा गया युवक मूल रूप से गाजियाबाद का रहने वाला है और उसका नाम अनस है. आरोप है कि उसने ऑनलाइन डेटिंग या सोशल मीडिया ऐप के माध्यम से इंदौर की एक युवती से दोस्ती की थी और बातचीत के दौरान उसने अपना नाम रोहित बताया था. जब वह युवती से मिलने इंदौर पहुंचा, तो इसकी भनक बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को लग गई.

बजरंग दल ने पकड़ा और पुलिस को सौंपा (Online Friendship Case Indore)

मौके पर पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जब युवक से कड़ाई से पूछताछ की और उसका नाम-पता पूछा, तो उसकी असलियत सामने आ गई और उसने स्वीकार किया कि उसका नाम अनस है. पोल खुलने के बाद कार्यकर्ताओं ने उसकी जमकर पिटाई कर दी और उसे विजयनगर पुलिस थाने ले आए.

ये भी पढ़ें: सावधान दिल्ली! 1 नवंबर से विंटर लॉकडाउन, क्या हैं सरकार की 5 लक्ष्मण रेखा?

पुलिस की कार्रवाई और युवती का पक्ष (Anas alias Rohit Indore news)

विजयनगर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी अनस के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेजने की प्रक्रिया पूरी कर दी है. हालांकि, इस पूरे मामले में हैरान करने वाली बात यह है कि जिस युवती से मिलने वह आया था, उसने पुलिस में किसी भी प्रकार की कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है. पुलिस फिलहाल पूरे मामले के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital