Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Viral Video: पार्सल देने आया लड़का बना फरिश्ता, जान पर खेलकर ऐसे बचाया पूरा घर; दिल जीत रहा VIDEO

डॉक्टर के घर पर पार्सल डिलीवर करने आए एक डिलीवरी बॉय ने अपनी बहादुरी और समझदारी से किचन में अचानक लगी आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Viral Video

डिलीवरी बॉय की समझदारी ने बचाया घर

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया अजीब है, यहां कब क्या देखने को मिल जाए कहा नहीं जा सकता. इन दिनों इंटरनेट पर एक ऐसा वीडियो छाया हुआ है, जिसे देखकर आप भी उस शख्स की तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे जो सिर्फ एक पार्सल डिलीवर करने गया था, लेकिन फरिश्ता बनकर बड़ा हादसा टाल दिया. एक्स पर एक अकाउंट से शेयर किए गए इस सीसीटीवी फुटेज को लाखों लोग देख चुके हैं और हर कोई इस डिलीवरी बॉय की सूझबूझ की दाद दे रहा है.

डॉक्टर शिवांगी जोशी के घर की घटना

मामला एक डॉक्टर के घर का है, जिनका नाम शिवांगी जोशी बताया जा रहा है. वीडियो में साफ नजर आता है कि महिला घर के दरवाजे पर किसी डिलीवरी बॉय से बात कर रही होती है. तभी अचानक किचन की तरफ से आग की लपटें उठने लगती हैं. रसोई में अचानक भड़की आग को देखकर डॉक्टर साहिबा घबरा जाती हैं और समझ नहीं पातीं कि क्या करें.

 

आमतौर पर ऐसी अचानक आई आफत को देखकर कोई भी शख्स अपनी जान बचाने के लिए भाग खड़ा होगा, लेकिन उस डिलीवरी बॉय ने जो किया वह वाकई दिल जीतने वाला था.

बिना घबराए डिलीवरी बॉय ने संभाला मोर्चा

जैसे ही डिलीवरी बॉय की नजर किचन में सुलगती आग पर पड़ी, वह बिना एक सेकंड गंवाए तुरंत अंदर की तरफ दौड़ा. उसने अपनी घबराहट को खुद पर हावी नहीं होने दिया और पूरी हिम्मत व सूझबूझ के साथ आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गया. उसकी इस मुस्तैदी और फुर्ती के चलते आग पूरे घर में फैलने से बच गई और एक बड़ा हादसा टल गया.

जब से डॉक्टर शिवांगी जोशी ने अपने घर के सीसीटीवी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर डाला है, लोग इस डिलीवरी बॉय की जमकर तारीफ कर रहे हैं. इंटरनेट यूजर्स उसे ‘असली हीरो’ बता रहे हैं.

ये भी पढ़ें- ‘पहाड़ों पर घूमने जाते हो या कूड़ा फैलाने..!’ मैकलोडगंज की सड़कों का VIDEO देख कैसे भड़के लोग?



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital