Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जादू जारी: नवरात्रि के रंग में रंगी फिल्म, वर्ल्डवाइड 450 करोड़ पार

Hanuman Ansh Navratri Collection: नवरात्रि के खास मौके पर ‘हनुमान अंश’ की कमाई में आया 121% का बंपर उछाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 450 करोड़ के पार.

शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर फिल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर अपनी मजबूत पकड़ साबित कर दी है. त्योहार के माहौल में फिल्म के कलेक्शन में भारी उछाल दर्ज किया गया है.

Hanuman Ansh Navratri Collection: शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर अपनी मजबूत पकड़ साबित कर दी है. त्योहार के माहौल में फिल्म के कलेक्शन में भारी उछाल दर्ज किया गया है.

विशाल चतुर्वेदी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने नवरात्रि के दौरान सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन किया है. रिलीज के 75वें दिन मंगलवार को फिल्म के कलेक्शन में 121.4% की जबरदस्त बढ़ोतरी हुई, जिससे इसने 62 लाख रुपये की कमाई की. इसके साथ ही फिल्म का कुल भारत में नेट कलेक्शन 340.75 करोड़ और दुनिया भर में ग्रॉस कलेक्शन 450.68 करोड़ के आंकड़े को पार कर गया है. नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित इस फिल्म को दर्शकों का लगातार भरपूर समर्थन मिल रहा है.

नवरात्रि में ‘हनुमान अंश’ का शानदार जलवा

शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर निर्देशक विशाल चतुर्वेदी की डिवोशनल ड्रामा फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर जबरदस्त दर्शकों को आकर्षित किया है. नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित इस फिल्म को नवरात्रि के दौरान भक्तों और सिनेमाप्रेमियों का भरपूर प्यार मिला है, जिसके चलते फिल्म के कलेक्शन में एक बार फिर बड़ा उछाल देखने को मिला है.

75वें दिन कलेक्शन में 121% का बड़ा उछाल

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने अपनी रिलीज के 75वें दिन (मंगलवार, 20 अक्टूबर) भाषाओं के आधार पर 0.62 करोड़ (62 लाख रुपये) का कारोबार किया है. यह आंकड़ा सोमवार की 28 लाख की कमाई के मुकाबले 121.4% की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है. इसके साथ ही फिल्म का कुल भारत में नेट कलेक्शन 340.75 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 402.08 करोड़ तक पहुंच गया है.

दुनिया भर में 450 करोड़ रुपये के पार हुआ कलेक्शन

भारत के अलावा विदेशी बाजारों में भी फिल्म लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है. ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने अब तक 48.60 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. इसके साथ ही घरेलू और विदेशी ग्रॉस कलेक्शन को मिलाकर ‘Hanuman Ansh’ का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 450.68 करोड़ रुपये हो चुका है.

फिल्म की कहानी और स्टार कास्ट

‘हनुमान अंश’ आने वाली ट्रियोलॉजी का पहला हिस्सा है, जो ‘Divine Detour: That Changed My Life’ किताब से प्रेरित है. यह कहानी लक्ष्मी नारायण की यात्रा पर आधारित है जो आजादी से पहले के भारत में अपनी मां को खोने के बाद ईश्वर की तलाश में निकलते हैं और बाद में नीम करोली बाबा के रूप में रूहानी सेवा से जुड़ते हैं. फिल्म में शोभिनाय सत्या और चंदन आनंद मुख्य भूमिकाओं में हैं.

यह भी पढ़ें-क्या अमन गांधी की होगी बिग बॉस के घर में धमाकेदार वापसी? वायरल तस्वीर ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital