Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘हनुमान अंश’ के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की अनुप्रिया नागर की तारीफ

फिल्म निर्माता अनुप्रिया नागर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की है. नीम करौली बाबा पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ और उसके मानवीय मूल्यों की राष्ट्रपति ने सराहना की है.

Hanuman Ansh President Droupadi Murmu Anupriya Nagar

देश की युवा पीढ़ी अपनी समृद्ध सांस्कृतिक जड़ों और आध्यात्मिक विरासत को सहेजते हुए वैश्विक पटल पर नए आयाम गढ़ रही है. इन्हीं युवाओं में शामिल 21 वर्षीय उभरती फिल्म निर्माता अनुप्रिया नागर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से एक विशेष शिष्टाचार भेंट की. अनुप्रिया ने नीम करौली बाबा के दिव्य जीवन, दर्शन और शिक्षाओं पर आधारित प्रेरणादायक फिल्म ‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) का निर्माण कर देश दुनिया में खूब चर्चा बटोरी है.

राष्ट्रपति ने अनुप्रिया नागर के इस रचनात्मक प्रयास की मुक्तकंठ से सराहना की है. उन्होंने कहा कि वे युवा भारतीयों की उस नई पीढ़ी का सशक्त चेहरा हैं, जो अपनी सांस्कृतिक जड़ों से पूरे गर्व के साथ जुड़ी हैं और आधुनिक आत्मविश्वास के साथ भविष्य की दिशा तय कर रही हैं. सिनेमा के शक्तिशाली और प्रभावी माध्यम से प्रेम, करुणा और निस्वार्थ सेवा जैसे भारत के शाश्वत मानवीय मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उनके इस प्रयास को राष्ट्रपति ने ‘उद्देश्यपूर्ण Gen Z’ की वास्तविक सोच बताया है.

अनुप्रिया नागर ने सोशल मीडिया में किया पोस्ट

राष्ट्रपति भवन में हुई इस मुलाकात के बाद अनुप्रिया नागर ने सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए लिखा कि महज 21 साल की उम्र में अपनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ के साथ देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन राष्ट्रपति से मिलना उनके लिए एक अविस्मरणीय और कल्पना से परे क्षण है.

सनातन मूल्यों से सेवा का भाव

फिल्म ‘हनुमान अंश’ नैनीताल के प्रसिद्ध कैंची धाम वाले बाबा नीम करौली जी के आध्यात्मिक जीवन, उनके संदेशों और लोक कल्याणकारी प्रसंगों को संवेदनशीलता से पर्दे पर उतारती है. श्रद्धालु बाबा नीम करौली को भगवान हनुमान का साक्षात अंश मानते हैं. यह फिल्म आधुनिक दौर की युवा पीढ़ी को सनातन मूल्यों, मानसिक शांति और निःस्वार्थ भाव से सेवा करने के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है. इस प्रोजेक्ट को तैयार करने के लिए अनुप्रिया ने कैंची धाम से लेकर अन्य आश्रमों और भक्तों के अनुभवों पर गहन शोध किया है.

भारत एक्सप्रेस है मीडिया पार्टनर

महज 21 साल की उम्र में अनुप्रिया नागर ने आध्यात्मिक सिनेमा के जरिए यह साबित कर दिया है कि आज का युवा वर्ग अपनी परंपरा और संस्कृति को आधुनिक तकनीक के साथ दुनिया के सामने पेश करने में पूरी तरह सक्षम है. उनकी इस फिल्म में भारत एक्सप्रेस बतौर मीडिया पार्टनर साथ है. इसके लिए उन्होंने कई मौकों पर CMD उपेंद्र राय का आभार जताया है और तहे दिल से इस सपोर्ट के लिए धन्यवाद किया है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital