Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

फतेहपुर में शराब दुकान के सेल्समैन की हत्या, 50 हजार रुपये के उधार को लेकर हुआ विवाद; 1.41 लाख की नकदी बरामद

Liquor Shop Salesman Murder Case: फतेहपुर के दुर्गई गांव में 50 हजार रुपये के उधार को लेकर हुए विवाद में देशी शराब दुकान के सेल्समैन सतेंद्र सिंह चौहान की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया. पुलिस ने 12 घंटे के भीतर आरोपी कृष्णा तिवारी को गिरफ्तार कर 1.41 लाख रुपये की नकदी, वारदात में इस्तेमाल लकड़ी का बोटा और खून के छींटों वाली टीशर्ट बरामद की.

Liquor Shop Salesman Murder Case

Liquor Shop Salesman Murder Case

Liquor Shop Salesman Murder Case: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में देशी शराब की दुकान के सेल्समैन की हत्या और नकदी लूट के मामले का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है. पुलिस के मुताबिक, महज 50 हजार रुपये के उधार को लेकर हुए विवाद में सेल्समैन की हत्या कर दी गई. वारदात के बाद आरोपी दुकान के गल्ले में रखी 1.41 लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गया था. पुलिस ने घटना के करीब 12 घंटे के भीतर आरोपी कृष्णा तिवारी (19) को गिरफ्तार कर लिया. उसके कब्जे से लूटी गई पूरी नकदी के साथ वारदात में इस्तेमाल लकड़ी का बोटा और खून के छींटों वाली टीशर्ट भी बरामद की गई है.

दुकान बंद कर बरामदे में सो रहा था सेल्समैन

मामला बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के दुर्गई गांव का है. पुलिस के अनुसार, देशी शराब की दुकान पर सेल्समैन सतेंद्र सिंह चौहान 23 अक्टूबर की रात दुकान बंद करने के बाद पास में बने टीनशेड के बरामदे में सो रहा था. इसी दौरान उस पर लकड़ी के बोटे से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना के बाद दुकान में बिक्री से मिली नकदी गायब मिली. इसके बाद पुलिस ने हत्या और नकदी लूट के मामले की जांच शुरू की.

50 हजार रुपये वापस मांगने पर हुआ विवाद

शनिवार को पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया. पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपी कृष्णा तिवारी ने बताया कि उसने सेल्समैन सतेंद्र सिंह चौहान से 50 हजार रुपये उधार लिए थे. रुपये वापस मांगने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था. आरोप है कि इसी विवाद के बाद आरोपी दोबारा शराब की दुकान पर पहुंचा और सो रहे सेल्समैन के सिर पर लकड़ी के बोटे से दो बार वार कर दिया. हमले में सेल्समैन की मौत हो गई.

दुकान की चाबी लेकर गल्ले से निकाले रुपये

पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद आरोपी दुकान की चाबी लेकर अंदर पहुंचा और गल्ले में रखे 1.41 लाख रुपये निकालकर फरार हो गया. घटना के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की. इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने शहजादीपुर नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर कृष्णा तिवारी को इलेक्ट्रिक ऑटो समेत गिरफ्तार कर लिया.

ऑटो की डिग्गी से नकदी और खून से सनी टीशर्ट बरामद

पुलिस ने आरोपी के इलेक्ट्रिक ऑटो की डिग्गी से लूटी गई 1.41 लाख रुपये की नकदी बरामद की. इसके अलावा वारदात के समय आरोपी द्वारा पहनी गई खून के छींटों वाली सफेद टीशर्ट और हत्या में इस्तेमाल लकड़ी का बोटा भी बरामद किया गया है. पुलिस इन बरामद वस्तुओं को मामले के अहम साक्ष्य मान रही है.

यह भी पढ़ें:लिव-इन पार्टनर ही निकली कातिल? श्रद्धा दुबे का 8वीं क्लास से ही विवादों से नाता, सहपाठी का सनसनीखेज दावा

आरोपी को न्यायालय भेजने की तैयारी

एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में गिरफ्तारी और बरामदगी की जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और उसे न्यायालय भेजा जा रहा है.

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital