Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

वाराणसी को पीएम मोदी की बड़ी सौगात: मिर्जामुराद में खुला अरविंद मिल्स का भव्य प्लांट

पीएम नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के मिर्जामुराद में अरविंद मिल्स के 150 करोड़ के नए टेक्सटाइल प्लांट का उद्घाटन किया. इससे 1000 से अधिक महिलाओं को रोजगार मिलेगा.

PM Modi Varanasi Visit Inaugurates Arvind Mills Plant Varanasi Employment

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के निवासियों को विकास की एक और बड़ी सौगात दी है. पीएम मोदी ने वाराणसी के मिर्जामुराद स्थित खोचवां में करीब 150 करोड़ रुपये की लागत से बने ‘अरविंद लिमिटेड’ (अरविंद मिल्स) के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का औपचारिक शुभारंभ किया. लगभग 7 एकड़ क्षेत्र में फैला यह हाई-टेक प्लांट न केवल बनारस, बल्कि पूरे पूर्वांचल के कपड़ा उद्योग और रोजगार के क्षेत्र में एक नया मील का पत्थर साबित होने जा रहा है.

1000 महिलाओं को सीधे मिलेगा रोजगार

इस नए टेक्सटाइल प्लांट की सबसे बड़ी और खास बात यह है कि इसमें स्थानीय महिलाओं को रोजगार में पहली प्राथमिकता दी जा रही है. अब तक 300 से अधिक महिलाओं को भर्ती कर उन्हें काम की स्पेशल ट्रेनिंग भी दी जा रही है, जबकि कुल 1,000 महिलाओं को सीधे रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है.

उद्घाटन के दौरान पीएम मोदी ने “अपना हुनर-अपनी पहचान” पहल के तहत काम कर रही महिलाओं से सीधा संवाद किया. उन्होंने महिलाओं से उनके काम करने के अनुभव, ट्रेनिंग और दैनिक चुनौतियों के बारे में जाना. इसके साथ ही पीएम ने कंपनी द्वारा तैयार किए जा रहे कपड़ों और खादी प्रोडक्ट्स की प्रदर्शनी का भी काफी ध्यान से निरीक्षण किया. इस मौके पर यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे.

ब्रांडेड कपड़ों की होगी मैन्युफैक्चरिंग

पूर्वांचल में अरविंद मिल्स का यह पहला बड़ा प्रोजेक्ट है. इस प्लांट में जॉकी, यूएस पोलो और एरो जैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर के मशहूर ब्रांड्स के स्पोर्ट्सवियर और अंडरगारमेंट्स बनाए जाएंगे. कंपनी अधिकारियों के मुताबिक, इस प्लांट का पहला चरण शुरू होने के बाद जल्द ही दूसरे चरण (फेज-2) का निर्माण कार्य भी शुरू किया जाएगा, जिससे आने वाले समय में हजारों नए युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे. 1931 में अहमदाबाद से शुरू हुई अरविंद मिल्स देश-विदेश के बड़े ब्रांड्स को कपड़ा सप्लाई करती है, और अब काशी की यह नई यूनिट पूर्वांचल के टेक्सटाइल इकोसिस्टम को नई पहचान देने के लिए पूरी तरह तैयार है.

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में करोड़ों का खेल! खुद सामने आए ACS संजय दुबे ने क्या कहा? बताया एक-एक पैसे का हिसाब

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital