Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट के बीच बढ़ी दूरियां, रो-रोकर हुआ बुरा हाल; बोलीं- ‘मैं अंदर से मर गई हूं’

‘बिग बॉस 20’ के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड का वार के बाद लव गिल पूरी तरह टूट चुकी हैं और स्काउट से अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए नजर आईं. घर के बाकी सदस्य भी इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते दिखे.

Bigg Boss 20

लव ने स्काउट से पूछे कुछ तीखे सवाल

‘Bigg Boss 20‘ के घर में ड्रामा कभी खत्म नहीं होता! वीकेंड का वार में रोहित शेट्टी ने शो में ऐसा ट्विस्ट लाया कि पूरा घर हिल गया. जब स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी शो में आईं, तो उन्होंने लव गिल और स्काउट दोनों की जमकर क्लास लगाई. हालांकि, बाद में काशवी ने स्काउट को समझाया भी, लेकिन उनके जाने के बाद लव गिल फूट-फूटकर रोने लगीं. लव की नाराजगी साफ थी कि उन्हें स्काउट से कई शिकायतें हैं.

लव का रोना और घरवलों की चर्चाएं

आज के एपिसोड की शुरुआत ही उसी तनाव के साथ हुई जहां वीकेंड का वार खत्म हुआ था. लव गिल पूरे समय चुपचाप और बेहद उदास बैठी नजर आईं. इस बीच घर में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया. माही ने स्काउट को टोका कि उन्हें पहले ही अंदेशा था कि ये सब कुछ ज्यादा हो रहा है, लेकिन वे खुलकर बोले नहीं ताकि किसी को बुरा न लगे.

उधर, कनिका और गुल्लू भी इस बात पर चर्चा करते दिखे कि जब दोनों की एक जैसी चप्पलें आईं थीं, तब लगा था कि बाहर फैंस को इनकी जोड़ी पसंद आ रही है. लेकिन गुल्लू ने यह भी माना कि घूम-फिरकर सारा ठीकरा आखिर में लड़की यानी लव पर ही फोड़ा जाता है. आम्रपाली ने भी इस बात पर सहमति जताई कि समाज में या घर में अंत में बात हमेशा लड़की की ही छवि पर आती है.

रात की मस्ती और सुबह का भारी तनाव

रात के समय माहौल थोड़ा हल्का करने की कोशिश की गई. गार्डन एरिया में काजी, आसिफ और माही हंसी-मजाक करते नजर आए, जिससे कुछ देर के लिए टेंशन कम हुई. लेकिन अगली सुबह उठते ही लव का मूड वैसा ही खराब और तनावपूर्ण था. उन्होंने साफ किया कि उन्हें बिल्कुल नहीं पता था कि स्काउट ने घास पर क्या लिखा था और वे ऐसी कोई बात अपने दिमाग में लेकर नहीं चल रही थीं.

सुबह होते ही लव ने स्काउट से आमने-सामने बात की. उन्होंने बार-बार पूछा कि आखिर उन्होंने घास पर ऐसा क्या लिखा था, जिसकी वजह से उन्हें सबके सामने नीचा देखना पड़ा और उनकी छवि खराब हुई. जवाब में स्काउट ने सिर्फ इतना कहा कि अब उन्हें ऐसी हरकतें बंद कर देनी चाहिए. लेकिन यह बात लव को संतुष्ट नहीं कर पाई.

ये भी पढ़ें- इमरान खान को देश छोड़ना पड़ेगा या मिलेगी राहत? बॉम्बे हाईकोर्ट में कल होगा बड़ा फैसला

‘मैं जीतेजी मर रही हूं…’

रोते-बिलखते हुए लव ने यहां तक कह दिया कि वो जीतेजी मर रही हैं. इस पूरे ड्रामे पर यंग और आम्रपाली का कहना था कि इन दोनों की बातें अक्सर बेतुकी और बिना सिर-पैर की होती हैं.

लव ने यंग और स्काउट से यह भी सवाल किया कि क्या वे वाकई ऐसा बर्ताव डिज़र्व करती थीं? उन्होंने स्काउट से पूछा कि जब सब कुछ हो रहा था, तब उन्होंने स्टैंड क्यों नहीं लिया? लव उस बात की तह तक जाना चाहती थीं जो घास पर लिखी गई थी और जिसके बारे में उन्हें कोई जानकारी ही नहीं थी. लेकिन स्काउट और यंग पूरी बात टालते नजर आए और कहने लगे कि पुरानी बातों को भूल जाओ.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital