Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

क्या ‘चलो दिल्ली’ रैली में शामिल होने के लिए ट्रेनों में उमड़ी भारी भीड़? जानें वायरल वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर ट्रेनों में भीड़ के दो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि सरकार द्वारा 31 अक्टूबर को ट्रेनें बंद करने की आशंका के चलते संविधान बचाओ के मुद्दे पर ‘चलो दिल्ली’ रैली के लिए लोग दिल्ली पहुंच रहे हैं.

1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में संविधान बचाओ के मुद्दे पर इंडिया गठबंधन की ‘चलो दिल्ली’ रैली प्रस्तावित है. इस बीच सोशल मीडिया पर रेलवे स्टेशनों और खचाखच भरी ट्रेनों के दो वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं.

इस वीडियो से दावा किया जा रहा है कि सरकार द्वारा 31 अक्टूबर को ट्रेनें बंद करने की आशंका के चलते लोग पहले से ही देश के कोने-कोने से दिल्ली पहुँच रहे हैं.

क्या हो रहा है वायरल?

दरअसल, इंडिया गठबंधन ने 1 नवंबर को वोट चोरी और संविधान बचाओ मुद्दे को लेकर ‘चलो दिल्ली’ रैली का आयोजन करने वाला है. इसी संदर्भ से जोड़ते हुए एक एक्स यूजर ने वीडियो को शेयर किया. वीडियो पोस्ट के साथ यूजर ने यह भी लिखा, ‘जैसा कि आप सब जानते हैं कि 1 नवंबर को रामलीला मैदान दिल्ली में महारैली होने जा रही है. इसी क्रम में सुनने को मिल रहा है कि मोदी जी की सरकार 31 अक्टूबर को ट्रेन बंद करने के चक्कर में थी. पर योजना उल्टी पड़ती दिख रही है क्योंकि लोग पहले से ही उत्तर से लेकर दक्षिण राज्यों से पहुंच रहे हैं. लोग लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने के लिए अपना समर्थन दे रहे हैं. CHALO DELHI EK KRAANTI LANE JA RAHA HAI.’

वहीं, वायरल हो रहे वीडियो में एक ट्रेन नजर आ रही है, जिसमें लोग दरवाजों पर किसी तरह लटके हुए दिख रहे हैं. इसे शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि लोग 1 नवंबर की महारैली के लिए दिल्ली आ रहे हैं. इसके अलावा एक अन्य वीडियो में एक रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर जनसैलाब दिख रहा है, जिसे दिल्ली जाने वाली ट्रेनों की ओवरबुकिंग और भारी क्रेज बताकर शेयर किया जा रहा है.

अब अन्य यूजर भी इसी दावे के साथ इस वीडियो को शेयर कर रहे है.

क्या है वीडियो की हकीकत?

जांच करने पर सामने आया कि दोनों ही वीडियो काफी पुराने हैं और इनका 1 नवंबर को होने वाली इंडिया ब्लॉक की रैली से दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं है.

पहले वीडियो के कीफ्रेम्स का रिवर्स इमेज सर्च करने पर यह पटना के रेलवे व्लॉगर राहुल मिश्रा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर मिला. इसे उन्होंने 19 फरवरी 2025 को पोस्ट किया था. यह वीडियो पटना जंक्शन पर ‘पटना-गया मेमू ट्रेन’ का है, जिसमें अक्सर आम दिनों में भी यात्रियों की भारी भीड़ रहती है.

वहीं दूसरे वीडियो की पड़ताल करने पर पता चला कि इसे मध्य प्रदेश के एक कंटेंट क्रिएटर ने 23 जुलाई 2026 को इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था. यह वीडियो जुलाई 2026 में NEET पेपर लीक के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा आयोजित जंतर-मंतर प्रदर्शन के समय ग्वालियर रेलवे स्टेशन का है.

जांच से यह साफ होता है कि सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे दोनों ही वीडियो महीनों पुराने हैं. पटना-गया मेमू ट्रेन और ग्वालियर रेलवे स्टेशन के पुराने फुटेज को ‘चलो दिल्ली’ रैली से जोड़कर फर्जी और भ्रामक दावे फैलाए जा रहे हैं. सोशल मीडिया यूजर ऐसी किसी भी असत्यापित खबर को शेयर करने से बचें.

यह भी पढ़ें: क्या कंगना रनौत ने PM Modi के लिए रखा करवा चौथ का व्रत? जानें वायरल क्लिप का सच

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital