Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

लो जी…अमेरिका में भी हो गया वोट चोरी, मिडटर्म में हार के बाद गम में ट्रंप, बोले- बैलेट से चुनाव होता तो जीत जाते

Donald Trump: मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने डेमोक्रेट्स को महाभियोग के मुद्दे पर चेतावनी दी है. उन्होंने ईरान युद्ध और चुनावी हार पर भी अपनी बात रखी.

trump-warns-democrats-over-impeachment-after-midterm-election

मिडटर्म में हार के बाद गम में ट्रंप

Donald Trump: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आपा खो चुके हैं. चुनावी नतीजों के बीच अब ट्रंप डेमोक्रेटिक पार्टी को महाभियोग की कार्रवाई को लेकर चेतावनी दे रहे हैं. उनका कहना है कि अगर डेमोक्रेट्स ने उनके खिलाफ महाभियोग लाने की कोशिश की तो उनकी अपनी पार्टी ही खत्म हो जाएगी. ट्रंप ने यह भी सवाल उठाया कि महाभियोग से क्या अमेरिका एक सफल देश बन पाएगा?

महाभियोग को लेकर अपनी चिंता पर पूछे गए सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा कि उन्हें इसकी बिल्कुल चिंता नहीं है. उन्होंने कहा,

अगर उन्होंने ऐसा किया तो डेमोक्रेटिक पार्टी खत्म हो जाएगी. इंपीचमेंट किसलिए? एक सफल देश के लिए?

‘अगर मैं बैलेट पर होता तो हम जीत जाते’

मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवारों के प्रदर्शन पर भी ट्रंप ने अपनी बात रखी. उन्होंने दावा किया कि अगर वह खुद चुनाव में उम्मीदवार होते तो रिपब्लिकन पार्टी जीत जाती. ट्रंप ने अपनी चुनावी रैलियों में उमड़ी भीड़ और लोगों के समर्थन का जिक्र करते हुए कहा कि वहां हजारों लोग मौजूद थे और उन्हें लोगों का जबरदस्त प्यार मिला.

ट्रंप के मुताबिक, उनकी रैलियों में दिखा समर्थन पार्टी के दूसरे उम्मीदवारों तक नहीं पहुंच पाया. उन्होंने कहा,

अगर मैं बैलेट पर होता, तो हम जीत जाते. उन रैलियों में बहुत प्यार था. यह अविश्वसनीय था. हम उस प्यार को उम्मीदवारों तक नहीं पहुंचा पाए.

ईरान के साथ युद्ध कब खत्म होगा? ट्रंप बोले- जब मैं चाहूंगा

ईरान के साथ जारी युद्ध को लेकर भी ट्रंप ने बड़ा बयान दिया. उनसे पूछा गया कि यह युद्ध कब खत्म होगा? इस पर उन्होंने कहा कि जब भी मैं चाहूं. लेकिन यह सही तरीके से होना चाहिए. हम उन्हें कभी भी न्यूक्लियर हथियार नहीं बनाने देंगे.

ट्रंप ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई को जरूरी बताते हुए कहा कि लंबे समय के लिहाज से यही एकमात्र रास्ता है. उन्होंने माना कि युद्ध की वजह से कुछ समय के लिए गैसोलीन की कीमतें बढ़ीं, लेकिन उनके मुताबिक ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकना ज्यादा जरूरी है.

उन्होंने कहा कि उन्हें पहले से अंदाजा था कि ईंधन की कीमतें बढ़ेंगी. उन्हें लगा था कि कीमतों में दो से तीन गुना तक उछाल आ सकता है, लेकिन अब इनमें गिरावट आ रही है. ट्रंप ने दावा किया कि परसों कीमतों में 10 पॉइंट की गिरावट दर्ज की गई थी.

जेडी वेंस ने युद्ध को बताया था हार की वजह

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की ओर से मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के लिए ईरान के साथ युद्ध को जिम्मेदार ठहराए जाने पर भी ट्रंप से सवाल किया गया. इस पर उन्होंने कहा कि युद्ध की वजह से कुछ समय के लिए गैसोलीन की कीमतें बढ़ीं, लेकिन ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकना जरूरी है.

ये भी पढ़ें- ट्रंप की हार से तेल की कीमतों में हाहाकार…! 1 दिन में 9% टूटा क्रूड ऑयल, भारत को मिला दिवाली गिफ्ट

ट्रंप ने कहा कि वह डेमोक्रेट्स के साथ मिलकर काम करने को तैयार हैं, बशर्ते वे देश को नुकसान पहुंचाने की कोशिश न करें. उन्होंने यह भी कहा कि डेमोक्रेट्स के पास वीटो की शक्ति है और उन्हें उनका मौजूदा रवैया पसंद नहीं है. हालांकि ट्रंप ने कहा है कि डेमोक्रेट्स ने उनसे संपर्क किया है और वे कई मुद्दों पर बातचीत करना चाहते हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital