Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

ट्रंप की हार और शेयर मार्केट में आई बहार…! सेंसेक्स 1400 अंक उछला तो निफ्टी हुई 24,300 के पार

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने की खबर के बीच भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 1,400 अंक चढ़ गया, जबकि निफ्टी 24,300 के पार पहुंचा. इंडिगो, बजाज फाइनेंस, ऑटो और बैंकिंग शेयरों में भी तेजी रही.

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार की सुबह निवेशकों के लिए बड़ी राहत और जबर्दस्त खुशहाली लेकर आई है. दरअसल अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के नतीजों में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी की हार और डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत की खबर आते ही दलाल स्ट्रीट पर मानों खरीदारों की बाढ़ आ गई. वहीं ‘ट्रंप की हार से इंडियन शेयर मार्केट में बहार” का नारा सच साबित होता दिख रहा है. बाजार खुलते ही BSE Sensex और NSE Nifty ने ऐसी तेज छलांग लगाई कि बिकवालों के पसीने छूट गए.

शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स करीब 1,400 अंक उछल गया, जबकि निफ्टी आसानी से 24,300 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गया. बाजार में इस जबर्दस्त तेजी के कारण इंडिगो, बजाज फाइनेंस और ऑटो से लेकर दिग्गज बैंकिंग शेयरों में भी जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया.

सेंसेक्स और निफ्टी में दिखा तगड़ा उछाल(bse-mcx share price)

गुरुवार सुबह कारोबार शुरू होते ही BSE Sensex सुबह 9 बजकर 24 मिनट पर 1,349.74 अंक यानी 1.75 फीसदी की ऐतिहासिक तेजी के साथ 78,651.14 के स्तर पर कारोबार कर रहा था. वहीं NSE Nifty 50 सुबह 9 बजकर 25 मिनट पर 375.70 अंक यानी 1.57 फीसदी चढ़कर 24,336.30 के स्तर पर पहुंच गया.

लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में बाजार में हर तरफ हरियाली छाई हुई है. इससे पहले बुधवार को भी सेंसेक्स 383.55 अंक चढ़कर 77,301.40 और निफ्टी 149.75 अंक चढ़कर 23,960.60 पर बंद हुआ था.

इंडिगो, ऑटो और बैंकिंग शेयरों ने मचाया गदर(tata steel share price)

ट्रंप की हार और कच्चे तेल के दामों में भारी गिरावट की खबर से इंडिगो (IndiGo) के शेयर में 5.07 फीसदी का जोरदार उछाल आया. इसके अलावा bajaj finance share में 4.63 फीसदी और Asian Paints में 4.18 फीसदी की बंपर बढ़त दर्ज की गई.

ऑटो और दिग्गज शेयरों की बात करें तो tata motors share price और Mahindra & Mahindra 3.84% ऊपर रहे, जबकि Maruti Suzuki के शेयरों में भी तेजी देखने को मिली. बैंकिंग सेक्टर में HDFC Bank 2.57% और ICICI Bank 2.46% चढ़े.

बाजार के अन्य प्रमुख स्टॉक्स जैसे ril share price (रिलायंस इंडस्ट्रीज), tata steel share, bel share price, adani power share price, gail share price, bse share price और mcx share price में भी निवेशकों की भारी खरीदारी से रौनक बनी रही.

ये भी पढ़ें- ट्रंप की हार से तेल की कीमतों में हाहाकार…! 1 दिन में 9% टूटा क्रूड ऑयल, भारत को मिला दिवाली गिफ्ट

शेयर बाजार में तूफानी तेजी के 5 सबसे बड़े कारण

ट्रंप की हार और अमेरिकी चुनाव नतीजे: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी को कांग्रेस के दोनों सदनों में बढ़त मिलने से वैश्विक बाजारों को राहत मिली है. निवेशकों को उम्मीद है कि ट्रंप की सख्त टैरिफ और व्यापार नीतियों पर अब ब्रेक लगेगा.

क्रूड ऑयल में 9% की गिरावट: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल धड़ाम होकर 93.50 डॉलर प्रति बैरल के पास आ गया है, जिससे भारत के चालू खाते के घाटे को बड़ी राहत मिलेगी.

FII की बंपर खरीदारी: विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने बुधवार को भारतीय बाजार में करीब ₹7,284 करोड़ के शेयर खरीदे हैं.

अमेरिकी बाजारों में 3% की तेजी: चुनाव नतीजों के बाद डाउ जोंस (Dow Jones) 3% तक उछल गया, जिससे भारतीय निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ.

मजबूत Q2 कॉरपोरेट नतीजे: कंपनियों के दूसरी तिमाही के अच्छे नतीजों ने घरेलू निवेशकों के उत्साह को दोगुना कर दिया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital