आज का राशिफल 7 नवंबर 2026
Aaj Ka Rashifal, 7 November 2026: आज 7 नवंबर, शनिवार को कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी के बाद चतुर्दशी तिथि का संयोग है. ग्रहों की स्थिति की बात करें तो चंद्रमा का गोचर चित्रा नक्षत्र से कन्या राशि के बाद तुला राशि में होगा. इस दौरान चंद्रमा और शुक्र की युति बनेगी. शाम से तुला राशि में सूर्य, चंद्रमा और बुध की मौजूदगी से त्रिग्रह योग बनेगा. वहीं सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग का भी निर्माण होगा. ग्रहों की इस स्थिति का असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा. किसी राशि के लिए दिन लाभ और सम्मान लेकर आएगा, तो किसी को खर्च और सेहत के मामले में सावधानी बरतनी होगी. आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए शनिवार का दिन कैसा रहने वाला है.
मेष राशि: लाभ मिलने की खुशी होगी
मेष राशि वालों के लिए दिन की शुरुआत व्यस्तता के साथ हो सकती है. हालांकि, शाम से रात तक का समय आपके लिए लाभदायक और खुशियों भरा रहेगा. घर में किसी शुभ कार्य का संयोग बन सकता है. धर्म-कर्म के कामों में रुचि बढ़ेगी और पड़ोसियों का सहयोग मिलेगा. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा. कोई सरप्राइज गिफ्ट भी मिल सकता है.
भाग्य प्रतिशत: 83%
वृषभ राशि: भावुकता पर नियंत्रण रखें
वृषभ राशि वालों को आज कोई सुखद खबर मिल सकती है. परिवार में प्रेम और आपसी तालमेल बना रहेगा. वाहन सुख मिलने के भी योग हैं. हालांकि, शाम से रात के बीच भावुकता में आकर कोई फैसला लेने से बचें. छोटी-सी बात पर रिश्तों में तनाव पैदा हो सकता है. किसी के साथ वाद-विवाद में उलझने से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा.
भाग्य प्रतिशत: 85%
मिथुन राशि: गैर जरूरी खर्च पर लगेगी लगाम
मिथुन राशि वालों के लिए दिन परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका लेकर आएगा. आर्थिक मामलों में आप समझदारी से फैसले लेंगे और गैर जरूरी खर्चों पर नियंत्रण रख पाएंगे. दिन के पहले हिस्से में थोड़ी सुस्ती महसूस हो सकती है. घर और बाहर की जिम्मेदारियों के चलते थकान भी हो सकती है. बच्चों के साथ मनोरंजक समय बीतेगा और वैवाहिक जीवन में प्रेम बना रहेगा.
भाग्य प्रतिशत: 89%
कर्क राशि: संपर्क और संबंधों का विस्तार होगा
कर्क राशि वालों के लिए दिन मेहनत भरा रह सकता है, लेकिन शाम से रात तक सुकून मिलेगा. घर में सुख-सुविधा से जुड़ी कोई चीज आने की खुशी मिल सकती है. भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा. पारिवारिक कामों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी. घर में शुभ आयोजन की संभावना भी है. हालांकि, बिजली के उपकरणों का इस्तेमाल करते समय सावधानी रखें. वाहन चलाते समय भी सतर्क रहें, चोट लगने की आशंका है.
भाग्य प्रतिशत: 83%
सिंह राशि: कारोबार में लाभ के योग
सिंह राशि वालों का मन आज धर्म, अध्यात्म और दर्शन की ओर आकर्षित हो सकता है. किसी नए या अलग तरह के काम में रुचि बढ़ेगी. कारोबार में लाभ मिलने के योग हैं और पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी. शाम को मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा. अगर यात्रा पर जा रहे हैं तो सतर्कता बरतें.
भाग्य प्रतिशत: 81%
कन्या राशि: उपहार और सम्मान की प्राप्ति होगी
कन्या राशि वालों के लिए शनिवार का दिन शानदार रह सकता है. आपका ध्यान घर की सजावट और व्यवस्था पर रहेगा. कला से जुड़े विषयों में रुचि बढ़ेगी और मनपसंद काम करने का मौका मिल सकता है. नई तकनीक सीखने की दिशा में भी कदम बढ़ा सकते हैं. शिक्षा के क्षेत्र में प्रदर्शन बेहतर रहेगा. मान-सम्मान मिलने के योग हैं. उपहार और मनपसंद खानपान से मन प्रसन्न रहेगा.
भाग्य प्रतिशत: 87%
तुला राशि: परिवार का पूरा साथ मिलेगा
तुला राशि वालों की कमाई के साथ खर्च भी बना रहेगा. ऐसे में आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा. सेहत का ध्यान रखें और उत्साह में आकर अपनी क्षमता से ज्यादा काम न करें. परिवार का सहयोग मिलेगा. पड़ोसियों और रिश्तेदारों के साथ संबंध मधुर होंगे. किसी पुराने परिचित या मित्र से मुलाकात हो सकती है. शाम से रात तक का समय रोमांटिक रहेगा. कारोबार में लाभ की अच्छी संभावना है.
भाग्य प्रतिशत: 82%
वृश्चिक राशि: खर्च पर नियंत्रण जरूरी
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज कमाई के साथ खर्च भी बना रहेगा. खासकर शाम से रात के बीच गैर जरूरी खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा. कारोबार में लाभ के योग हैं, लेकिन अति उत्साह में कोई बड़ा जोखिम लेने से बचें. बिजली के उपकरणों के इस्तेमाल में लापरवाही न करें. जीवनसाथी के साथ किसी बात पर मतभेद हो सकता है, इसलिए बातचीत में संयम रखें.
भाग्य प्रतिशत: 78%
धनु राशि: प्रभाव और सम्मान में बढ़ोतरी होगी
धनु राशि वालों के लिए शनिवार उपलब्धियों भरा रह सकता है. आर्थिक लाभ के प्रबल योग हैं. कारोबार में अप्रत्याशित फायदा मिल सकता है और कोई उपहार भी मिल सकता है. सामाजिक क्षेत्र में आपका प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा. प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी. धार्मिक कार्यों में शामिल होने का मौका मिलेगा. छोटी या लंबी दूरी की यात्रा के योग भी हैं. अगर सेहत पहले से ठीक नहीं है तो लापरवाही न करें.
भाग्य प्रतिशत: 86%
मकर राशि: कलात्मक क्षमता से मिलेगा लाभ
मकर राशि वालों को अपनी रचनात्मक और कलात्मक क्षमता का फायदा मिल सकता है. कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा. काम के साथ दोस्तों के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका भी मिलेगा. कोई पुरानी योजना पूरी होने से खुशी मिलेगी. पिता और घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद और सहयोग बना रहेगा. वाहन सुख मिलने के भी योग हैं.
भाग्य प्रतिशत: 83%
कुंभ राशि: अधूरे काम पूरे करने पर रहेगा जोर
कुंभ राशि वालों के लिए दिन मिलाजुला रहने वाला है. आपको अपने कई अधूरे काम निपटाने पड़ सकते हैं. जोखिम वाले कामों में सावधानी बरतें. कारोबार के लिहाज से दिन का दूसरा हिस्सा लाभदायक रह सकता है. कोई उपहार मिल सकता है और किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा. पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी की जरूरतों का ध्यान रखें. उन्हें आपके सहयोग की आवश्यकता हो सकती है.
भाग्य प्रतिशत: 75%
मीन राशि: तकनीकी ज्ञान का मिलेगा फायदा
मीन राशि वालों को अपने तकनीकी ज्ञान और मेहनत का लाभ मिल सकता है. काम में सफलता पाने के अवसर बनेंगे. यात्रा का संयोग है, लेकिन इस दौरान सतर्क रहना जरूरी होगा. कुछ अनचाहे और अचानक खर्च सामने आ सकते हैं. बच्चों को लेकर मन में चिंता रह सकती है. धार्मिक विषयों में रुचि बढ़ेगी और घर के बड़े-बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा.
भाग्य प्रतिशत: 84%
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



