Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

‘मैं धन्य हो गई…’, अमित शाह के हाथों सम्मान पाकर क्या बोलीं भिनेत्री हिमानी शिवपुरी?

अनुभवी अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी को देहरादून में आयोजित ‘उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस’ समारोह के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथों ‘उत्तराखंड गौरव सम्मान’ से नवाजा गया है.

Himani-Shivpuri-Uttarakhand-Gaurav-Samman-Dehradun

भारतीय फिल्म जगत, टेलीविजन और थिएटर की दुनिया में अपनी बेहतरीन अदायगी से चार दशकों से अधिक समय तक दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली वरिष्ठ अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी को उनकी माटी ने एक बहुत बड़ा सम्मान दिया है. शुक्रवार को देहरादून के ऐतिहासिक परेड ग्राउंड में आयोजित ‘उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस’ के भव्य समारोह के दौरान उन्हें यह प्रतिष्ठित राज्य सम्मान प्रदान किया गया.

सीएम धामी के हाथों मिला मान

समारोह के मंच पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से हिमानी शिवपुरी को फ्रेम किया हुआ स्मृति-चिह्न और सम्मान राशि का चेक भेंट किया. इस दौरान वहां मौजूद तमाम गणमान्य अतिथि और प्रशासनिक अधिकारी भी इस ऐतिहासिक पल के गवाह बने.

सोशल मीडिया पर जाहिर की खुशी

इस सम्मान को पाने के बाद अभिनेत्री की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर समारोह की सुंदर तस्वीरें साझा करते हुए अपनी भावनाओं को शब्दों में पिरोया. उन्होंने लिखा, “सुप्रभात! दीपावली के लिए एक शानदार तोहफा मिला! हमारे गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री धामी के हाथों ‘उत्तराखंड गौरव सम्मान’ पाकर मैं धन्य हो गई! मुझे यह सम्मान देने के लिए मैं अपनी मातृभूमि की आभारी हूं! मेरे माता-पिता का आशीर्वाद और आप सभी का प्यार और दुआएं! गिरदा जी के शब्दों में- उत्तराखंड मेरी मातृभूमि.”

देहरादून से लेकर बॉलीवुड तक का शानदार सफर

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में जन्मीं हिमानी शिवपुरी ने साल 1984 में आई फिल्म ‘अब आएगा मजा’ से अपने अभिनय सफर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. ‘हम आपके हैं कौन…!’, ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘खामोशी: द म्यूजिकल’, ‘हीरो नंबर 1’, ‘दीवाना मस्ताना’, ‘बंधन’ और ‘कुछ कुछ होता है’ जैसी तमाम सुपरहिट फिल्मों में उनके किरदारों को आज भी दर्शक बहुत पसंद करते हैं.

ये भी पढ़ें: अग्निवीरों…! अग्निपथ योजना में अब नहीं रहेगा कोई कंफ्यूजन, जानें A-Z बदलाव

बड़े पर्दे के साथ-साथ टेलीविजन के लोकप्रिय धारावाहिकों और वर्तमान में ‘हप्पू की उलटन पलटन’ में कटोरी “कट्टो” अम्मा के रूप में घर-घर में पहचान बनाने वाली हिमानी शिवपुरी का यह सम्मान हर उत्तराखंडी के लिए गर्व का विषय है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital