Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

जन्मदिन की पार्टी में जाने निकला 19 साल का रिशु, जामण नदी किनारे मिला क्षत-विक्षत शव; गला रेतकर की गई हत्या

Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश मईड़ा उर्फ रिशु की बेरहमी से हत्या कर दी गई. उसका शव बाजना रोड स्थित जामण नदी के पास मिला, जहां उसके गले और पेट पर धारदार हथियार से हमले के निशान मिले.युवक दो दोस्तों के साथ जन्मदिन की पार्टी में जाने की बात कहकर घर से निकला था. परिजनों ने पुराने विवाद में हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case

Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case

Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या से सनसनी फैल गई.बाजना रोड स्थित जामण नदी के पास युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया.मृतक की पहचान रितेश मईड़ा उर्फ रिशु के रूप में हुई है.युवक की गला रेतकर हत्या की गई, जबकि पेट पर धारदार हथियार से किए गए वार इतने गंभीर थे कि उसकी आंतें बाहर निकल आईं. शरीर पर चोट के अन्य निशान भी मिले हैं.पुलिस हत्या के पीछे की वजह और आरोपियों की तलाश में जुटी है.

जन्मदिन की पार्टी में जाने की कहकर निकला था युवक

जानकारी के मुताबिक, रितेश दो दोस्तों के साथ जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने की बात कहकर घर से निकला था. देर रात तक घर नहीं लौटने और मोबाइल फोन बंद आने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई.इसके बाद परिवार ने उसकी तलाश शुरू की और पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दी.शुक्रवार देर रात जामण नदी के पास रितेश का शव मिलने की जानकारी सामने आई, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया.

गला रेतकर हत्या, पेट पर किए गए धारदार हथियार से वार

शव की हालत देखकर हत्या की क्रूरता का अंदाजा लगाया जा रहा है.युवक का गला रेता गया था और पेट पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे.हमले इतने गंभीर थे कि पेट की आंतें बाहर निकल आईं.इसके अलावा शरीर पर चोट के अन्य निशान भी पाए गए हैं.घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई.

तीन महीने पहले जेल से छूटकर आया था रितेश

परिजनों के मुताबिक, रितेश को आखिरी बार कुछ दोस्तों के साथ देखा गया था.परिवार ने किसी पुराने विवाद के चलते हत्या किए जाने की आशंका जताई है.बताया जा रहा है कि रितेश करीब तीन महीने पहले ही जेल से छूटकर आया था.हालांकि, हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है और पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

मेडिकल कॉलेज में जुटे परिजन और दोस्त

घटना की सूचना मिलते ही दीनदयाल नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मेडिकल कॉलेज भिजवाया.शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है.हत्या की खबर मिलने के बाद परिजन और मृतक के दोस्त मेडिकल कॉलेज में जुट गए.फिलहाल पुलिस मामले की जांच में लगी है.युवक की हत्या किसने और किस वजह से की, इसका खुलासा जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही हो सकेगा.

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital