Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

गुजरात की तर्ज पर दिल्ली में भी नदी पर्यटन को बढ़ावा देने की तैयारी, यमुना पर शुरू होगी रिवर क्रूज सेवा

PM Modi: दिल्ली में यमुना को पर्यटन के नए केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी है. केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल मंगलवार को सोनिया विहार से जगतपुर तक रिवर क्रूज सेवा की शुरुआत करेंगे.

delhi-yamuna-river-cruise-service-rekha-gupta

दिल्ली में यमुना पर शुरू होगी रिवर क्रूज सेवा

PM Modi: दिल्ली में यमुना नदी को पर्यटन के नए केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी है. गुजरात की तर्ज पर अब राजधानी में भी नदी पर्यटन को बढ़ावा देने की पहल की जा रही है. मंगलवार, 10 नवंबर को केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल सोनिया विहार में यमुना नदी पर रिवर क्रूज सेवा की शुरुआत करेंगे. इस कार्यक्रम में दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी मौजूद रहेंगी.

इस पहल का मकसद यमुना के किनारे मनोरंजन और पर्यटन की सुविधाएं विकसित करना है. इसके जरिए दिल्ली आने वाले लोगों को नदी पर क्रूज की सवारी के साथ परिवार के साथ समय बिताने का एक नया विकल्प मिलेगा. परियोजना के तहत सोनिया विहार से जगतपुर तक करीब 6 किलोमीटर का राउंड ट्रिप रूट तैयार किया गया है. इस पर इलेक्ट्रिक क्रूज पोत के जरिए सवारी कराई जाएगी.

यमुना किनारे मिलेंगी मनोरंजन की कई सुविधाएं

रिवर क्रूज सेवा के साथ यमुना रिवर फ्रंट पर कई दूसरी सुविधाएं भी विकसित की गई हैं. यहां म्यूजिकल फाउंटेन आकर्षण का केंद्र होगा. इसके अलावा बच्चों के लिए प्ले जोन, शॉपिंग की सुविधा, फूड कोर्ट और एडवेंचर स्पोर्ट्स जैसी गतिविधियां भी उपलब्ध होंगी. इसका उद्देश्य यमुना के किनारे एक ऐसा मनोरंजन स्थल तैयार करना है, जहां परिवार के लोग एक साथ समय बिता सकें.

delhi-yamuna-river-cruise-service-rekha-gupta
गुजरात की तर्ज पर दिल्ली में यमुना पर शुरू होगी रिवर क्रूज सेवा

इस परियोजना में इलेक्ट्रिक क्रूज पोत का इस्तेमाल किया जाएगा. इससे पानी पर स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देने की कोशिश होगी. साथ ही नदी पर्यटन को टिकाऊ बनाने और लोगों को यमुना से दोबारा जोड़ने पर जोर दिया गया है. क्रूज सेवा के लिए ऑनलाइन और मौके पर टिकट बुक करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

यमुना पर शुरू होगी रिवर क्रूज सेवा

दिल्ली में यमुना नदी को पर्यटन के नए केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी है। गुजरात की तर्ज पर अब राजधानी में भी नदी पर्यटन को बढ़ावा देने की पहल की जा रही है। मंगलवार, 10 नवंबर को केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल सोनिया विहार में यमुना नदी पर रिवर क्रूज सेवा की शुरुआत करेंगे। इस कार्यक्रम में दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी मौजूद रहेंगी।

इस पहल का मकसद यमुना के किनारे मनोरंजन और पर्यटन की सुविधाएं विकसित करना है। इसके जरिए दिल्ली आने वाले लोगों को नदी पर क्रूज की सवारी के साथ परिवार के साथ समय बिताने का एक नया विकल्प मिलेगा। परियोजना के तहत सोनिया विहार से जगतपुर तक करीब 6 किलोमीटर का राउंड ट्रिप रूट तैयार किया गया है। इस पर इलेक्ट्रिक क्रूज पोत के जरिए सवारी कराई जाएगी।

रिवर क्रूज सेवा के साथ यमुना रिवर फ्रंट पर कई दूसरी सुविधाएं भी विकसित की गई हैं। यहां म्यूजिकल फाउंटेन आकर्षण का केंद्र होगा। इसके अलावा बच्चों के लिए प्ले जोन, शॉपिंग की सुविधा, फूड कोर्ट और एडवेंचर स्पोर्ट्स जैसी गतिविधियां भी उपलब्ध होंगी। इसका उद्देश्य यमुना के किनारे एक ऐसा मनोरंजन स्थल तैयार करना है, जहां परिवार के लोग एक साथ समय बिता सकें।

इलेक्ट्रिक क्रूज से मिलेगा पर्यावरण के अनुकूल सफर

इस परियोजना में इलेक्ट्रिक क्रूज पोत का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे पानी पर स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देने की कोशिश होगी। साथ ही नदी पर्यटन को टिकाऊ बनाने और लोगों को यमुना से दोबारा जोड़ने पर जोर दिया गया है। क्रूज सेवा के लिए ऑनलाइन और मौके पर टिकट बुक करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को साकार करेंगी रेखा गुप्ता

13 जनवरी साल 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी के वाराणसी में ऐलान किया था कि भारत में धीरे-धीरे रिवर क्रूज टूरिज्म बढ़ रहा है. उन्होंने कहा था कि टूरिज्म और हेरिटेज टूरिज्म का यह संगम देश में ऐसे समय में हो रहा है, जब भारत में पर्यटन का एक बेहद मजबूत और तेजी से बढ़ता हुआ दौर (Booming Phase) शुरू हो रहा है.

ये भी पढ़ें- गैस चैंबर बनी राजधानी! चांदनी चौक में AQI 400 और नोएडा-गुरुग्राम में भी हाल बेहाल, जानिए कब बदलेगा मौसम का मिजाज?

उन्होंने यह भी बताया था कि जैसे-जैसे वैश्विक पटल पर भारत की भूमिका और प्रोफाइल मजबूत हो रही है, वैसे-वैसे दुनिया भर के लोगों में भारत को देखने और समझने की उत्सुकता भी तेजी से बढ़ रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital